पालम वार्ड में 19वीं बार शुरू हुआ सेनिटाइजेशन का कार्य

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पालम वार्ड में 19वीं बार शुरू हुआ सेनिटाइजेशन का कार्य

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पालम वार्ड में कोरोना वायरस को लेकर लोगों की सुरक्षा के मध्यनजर लगातार साफ-सफाई व सेनिटाइजेशन का कार्य जारी है। पार्षद अमन जांगड़ा ने वार्ड में 19वीं बार सेनिटाइजेशन का कार्य करवाया। इस मौके पर उन्होने कई कालोनियों व सोसायटियों में मैकेनिकल सेनिटाइजेशन का कार्य करवाया। इस अवसर पर भाजपा महरौली जिला अध्यक्ष विजय पंडित व पूर्व पार्षद पूनम पंडित भी उनके साथ थे।

पालम वार्ड में सेनिटाईजेशन का कार्य करते हुए।


सोमवार को पालम वार्ड में लोगों की सुरक्षा के लिए मैकेनिकल सेनिटाईजेशन का कार्य किया गया। इस अवसर पर पार्षद अमन जांगड़ा ने दो गाड़ियां लगा कर वार्ड में 19वीं बार सेनिटाइजेशन का कार्य शुरू कराया। उन्होने बताया कि वार्ड में कृष्णा कुंज, कृष्ण सोसायटी, शिव भोल, द्वारका, क्राउन, मीडिया, श्री गणेश, सेट कोलम्बस, सिद्वार्थ कुंज, अरूणाचल व सरगोदा सोसायटी में सेनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। इस कार्य में निगम की दो गाड़ियां लगाई गई जिसमे निगम कर्मचारियों व अधिकारियों ने पूरी सतर्कता के साथ अपने काम को अंजाम दिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विजय पंडित ने बताया कि वार्ड में सभी कालोनियों, स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों व सोसायटियों में सेनिटाइजेशन का काम बार-बार कराया जा रहा है ताकि कोरोना वायरस को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। वहीं लाॅकडाउन के साथ ही जरूरत मंदों व गरीबों को खाना वितरण व राशन की भी सप्लाई भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार की गई। निगम पार्षद ने बताया कि वार्ड में लोगों को सामाजिक दूरी व मास्क लगाने के लिए कार्यकर्ता समय-समय पर जागरूक करते है। ताकि लोग सुरक्षित रहें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox