खैरा गांव में प्रापर्टी डीलर के घर पर फायरिंग करने वाला दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खैरा गांव में प्रापर्टी डीलर के घर पर फायरिंग करने वाला दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- 24 जून को खैरा गांव में एक प्रापर्टी डीलर के घर पर फायरिंग करने के मामले को छावला पुलिस ने सुलझाने का दावा किया हैं। छावला पुलिस ने इस मामले के पहले आरोपी को 3 जुलाई को पकड़ा था जबकि दूसरे आरोपी को उसके एक दिन बाद खैरा रोड़ पर बने एस एस गार्डन के पास से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि छावला थाने के एसएचओ ज्ञानेन्द्र राणा व एसीपी अशोक त्यागी ने खैरा मामले पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुए इसको हल कर दिया है। अधिकारियों के निर्देशन में सिपाही प्रदीप व प्रवीन ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रदीप उर्फ बिरजु पुत्र करण सिंह निवासी गंगोत्री एंक्लेव गोपालनगर नजफगढ़ जो कि बाबा हरिदास नगर थाने का बीसी भी है को एक सूचना के आधार पर एसएस गार्डन के पास से पकड़ है। इससे पहले छावला पुलिस इस मामले में आरोपी बलजीत धनखड़ पुत्र बलवान सिंह निवासी नांगल राया पंखा रोड को पकड़ा था। पुलिस ने उससे पूछताछ में उक्त आरोपी का पता लगा लिया था और फिर एक गुप्त सूचना के आधार पर उसे पकड़ भी लिया। डीसीपी ने बताया कि इस मामले के तार भोंडसी जेल से भी जुड़े हुए है। जहां बदमाश रणवीर सैनी के नाम पर आरोपी बलजीत धनखड़ व मनोज गुप्ता इस वारदात के मुख्य आरोपी है। क्योंकि उनका एक प्लाॅट को लेकर हरिभगवान से झगड़ा था। जिसको लेकर फायरिंग करने वाले बदमाशों ने 25 लाख की फिरौती मांगी थी। जिसे लेकर ही गोली चलाई गई थी। पुलिस ने आरोपी बलजीत धनखड़ को पकड़ा फिर उसके बाद कड़ी खुलती चली गई। उन्होने बताया कि प्रदीप धनखड़ के साथ गोली चलाने के मामले में आशीष खैरा व दीपक धनखड़ भी साथ थे। पुलिस ने आरोपी प्रदीप व बलजीत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी भी भोंडसी जेल से आरोपी रणवीर व आशीष तथा दीपक धनखड़ को पकड़ने का प्रयास कर रही है। जो जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox