द्वारका में अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 1200 क्वार्टर अवैध शराब बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-AATS द्वारका की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली/द्वारका/उमा सक्सेना/-   द्वारका जिले में एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) की टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से हरियाणा में बिक्री के लिए लाई जा रही 24 पेटी यानी करीब 1200 क्वार्टर उच्च गुणवत्ता की अवैध शराब बरामद की गई है। इसके साथ ही शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ऑल्टो कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

तकनीकी निगरानी से मिली सफलता
डीसीपी द्वारका के निर्देश पर संगठित अपराध, खासकर अवैध शराब की सप्लाई पर लगाम लगाने के लिए AATS टीम को विशेष रूप से तैनात किया गया था। इसी क्रम में इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी निगरानी और इनपुट्स के आधार पर 17 दिसंबर 2025 को नजफगढ़ इलाके में एक ऑल्टो कार को संदिग्ध हालत में देखा। पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की। तत्परता दिखाते हुए टीम ने कार को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

कार से निकली भारी मात्रा में अवैध शराब
तलाशी के दौरान कार के अंदर 24 पेटियों में भरी 1200 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान साहिल उर्फ मनु के रूप में हुई, जो हरियाणा के खरखोदा से शराब लाकर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करता था। पुलिस ने मौके पर ही शराब और वाहन को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना बीएचडी नगर में दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आसान पैसे के लालच में बना तस्कर
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है और पेशे से ड्राइवर है। पहले वह शराब का आदी हो गया था और वर्ष 2022 में एक हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है। जेल से छूटने के बाद नौकरी न मिलने पर उसने जल्दी पैसे कमाने के लिए अवैध शराब की सप्लाई शुरू कर दी। इसके लिए उसने एक पुरानी ऑल्टो कार खरीदी और हरियाणा से शराब लाकर दिल्ली में खपाने लगा।

पहले से आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी साहिल उर्फ मनु पहले भी गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ आनंद पर्वत थाने में हत्या समेत अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके नेटवर्क, शराब के स्रोत और दिल्ली में सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

नेटवर्क की जांच जारी
AATS द्वारका की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच में अवैध शराब के पूरे सप्लाई नेटवर्क को उजागर करने और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए जाएंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox