
हरियाणा/उमा सक्सेना/- हरियाणा में फैंसी वाहन नंबरों की दीवानगी एक बार फिर सुर्खियों में है। चरखी दादरी जिले के बाढड़ा उपमंडल में वाहन पंजीकरण नंबर ‘HR-88-B-8888’ के लिए अब तक की सबसे ऊंची बोली लगाई गई है। एक स्थानीय व्यवसायी ने इस खास नंबर को 1.17 करोड़ रुपये की भारी-भरकम बोली लगाकर अपने नाम करने का अधिकार हासिल किया। प्रशासनिक सूत्रों ने बुधवार को इस हाई-प्रोफाइल ऑनलाइन बोली प्रक्रिया के संपन्न होने की पुष्टि की।
ऑनलाइन पोर्टल पर चला हाई-वोल्टेज बिडिंग वार
सूत्रों के अनुसार, यह पूरी बोली प्रक्रिया परिवहन विभाग के निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के जरिए पूरी की गई। बोली में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को 1,000 रुपये भागीदारी शुल्क और 10,000 रुपये सुरक्षा राशि जमा करानी पड़ी थी। फैंसी नंबरों की लोकप्रियता का अंदाज़ इस बात से लगाया जा सकता है कि 50,000 रुपये के आधार मूल्य वाले इस नंबर के लिए बोली करोड़ों तक पहुंच गई।
पांच दिन में राशि जमा कर पूरी होगी प्रक्रिया
बोली जीतने वाले व्यवसायी को अब पांच दिन के अंदर पूरी राशि जमा करानी होगी। इसके बाद नंबर को आधिकारिक रूप से उन्हें आवंटित कर दिया जाएगा।
“सोचा नहीं था बोली इतनी बढ़ जाएगी” — बोलीदाता
35-38 वर्ष की आयु के इस कारोबारी ने बातचीत में बताया कि वह मूल रूप से भिवानी जिले के एक गांव से है और वर्तमान में उसका परिवार हरियाणा के एक अन्य जिले में निवास करता है। उन्होंने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि नंबर की बोली 1 करोड़ 17 लाख तक पहुंच जाएगी—लेकिन अंत तक वे इस प्रतिष्ठित नंबर को हासिल करना चाहते थे।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत