
हरियाणा/उमा सक्सेना/- हरियाणा में फैंसी वाहन नंबरों की दीवानगी एक बार फिर सुर्खियों में है। चरखी दादरी जिले के बाढड़ा उपमंडल में वाहन पंजीकरण नंबर ‘HR-88-B-8888’ के लिए अब तक की सबसे ऊंची बोली लगाई गई है। एक स्थानीय व्यवसायी ने इस खास नंबर को 1.17 करोड़ रुपये की भारी-भरकम बोली लगाकर अपने नाम करने का अधिकार हासिल किया। प्रशासनिक सूत्रों ने बुधवार को इस हाई-प्रोफाइल ऑनलाइन बोली प्रक्रिया के संपन्न होने की पुष्टि की।
ऑनलाइन पोर्टल पर चला हाई-वोल्टेज बिडिंग वार
सूत्रों के अनुसार, यह पूरी बोली प्रक्रिया परिवहन विभाग के निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के जरिए पूरी की गई। बोली में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को 1,000 रुपये भागीदारी शुल्क और 10,000 रुपये सुरक्षा राशि जमा करानी पड़ी थी। फैंसी नंबरों की लोकप्रियता का अंदाज़ इस बात से लगाया जा सकता है कि 50,000 रुपये के आधार मूल्य वाले इस नंबर के लिए बोली करोड़ों तक पहुंच गई।
पांच दिन में राशि जमा कर पूरी होगी प्रक्रिया
बोली जीतने वाले व्यवसायी को अब पांच दिन के अंदर पूरी राशि जमा करानी होगी। इसके बाद नंबर को आधिकारिक रूप से उन्हें आवंटित कर दिया जाएगा।
“सोचा नहीं था बोली इतनी बढ़ जाएगी” — बोलीदाता
35-38 वर्ष की आयु के इस कारोबारी ने बातचीत में बताया कि वह मूल रूप से भिवानी जिले के एक गांव से है और वर्तमान में उसका परिवार हरियाणा के एक अन्य जिले में निवास करता है। उन्होंने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि नंबर की बोली 1 करोड़ 17 लाख तक पहुंच जाएगी—लेकिन अंत तक वे इस प्रतिष्ठित नंबर को हासिल करना चाहते थे।





More Stories
बहादुरगढ़ की जहरीली हवा पर BRG की चिंता, डॉक्टरों के साथ मंथन कर धावकों को दी आउटडोर रनिंग रोकने की सलाह
दिल्ली में खेलते समय सीवर में गिरा 4 साल का मासूम, तलाश में जुटी दमकल और NDRF की टीमें..
दिल्ली- एनसीआर में मदर डेयरी ने बढ़ाये 4 रुपये दूध के दाम, ग्राहकों ने कहा- महंगाई से हैं बहुत परेशान
दिल्ली के शास्त्री पार्क अंडरपास के पास चलती डीटीसी बस में लगी आग,देखते ही देखते पूरी बस खाक
सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गोवर्धन पूजा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
दिवाली की रात दिल्ली में जगह-जगह आग की घटनाओं से मचा हड़कंप, संगम विहार से गीता कॉलोनी तक दमकल ने संभाला मोर्चा