दिल्ली- एनसीआर में मदर डेयरी ने बढ़ाये 4 रुपये दूध के दाम, ग्राहकों ने कहा- महंगाई से हैं बहुत परेशान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली- एनसीआर में मदर डेयरी ने बढ़ाये 4 रुपये दूध के दाम, ग्राहकों ने कहा- महंगाई से हैं बहुत परेशान

-दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी,लोगों ने कहा जेब पर होगा काफी असर,राशन पहले ही महंगा अब दूध भी

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ब्यूरो,: मदर डेयरी  ने दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. यह नई दरें 12 नवंबर 2026 यानि आज से लागू हो गई हैं. कंपनी ने बढ़ी कीमतों के लिए इनपुट लागत, चारे और किसानों से दूध खरीदने की बढ़ी हुई लागत का हवाला दिया है. मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में दूध के सबसे बड़े सप्लायर हैं. कंपनी ने इससे पहले इसी साल 14 मई को भी दूध के दाम बढ़ाए थे. मई 2026 से पहले कंपनी ने अप्रैल 2025 में दामों में वृद्धि की थी.

तुगलकाबाद स्थित मदर डेयरी दूध की दुकान पर दूध लेने पहुंचे ग्राहक भूप सिंह ने ईटीवी भारत को बताया कि जब आज वह दूध लेने के लिए मदर डेयरी की दुकान पर पहुंचे हैं तो उन्हें पता चला कि आज प्रति लीटर 4 रुपये दूध के दाम में बढ़ोतरी हुई है. ये सुनकर वे हैरान हो गए, क्योंकि वह पुराने रेट के हिसाब से दूध का पैसा लेकर आए थे, लेकिन अब दूध के दाम में बढ़ोतरी के बाद अब उन्हें ज्यादा पैसा देना पड़ रहा है.

भूप सिंह ने बताया कि महंगाई बहुत बढ़ी हुई है. ऐसे में दूध के दाम में इतना ज्यादा बढ़ोतरी आम लोगों की जेब पर काफी असर डालेगा. राशन पहले ही महंगा है. अब तो दूध भी महंगा हो गया है. अब अपने बच्चों को दूध भी ना पिलाए, सरकार को एक बार इस पर विचार करना चाहिए. ताकि ऐसी कंपनियों पर जो खाने-पीने की दाम में लगातार बढ़ोतरी कर रहे हैं, उन पर अंकुश लगाया जा सके.

वहीं दूध लेने पहुंचे ग्राहक सरवन कुमार झा बताते हैं कि पहले भी दूध के दाम में 2 रुपये बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन इस बार तो 4 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जो जेब पर काफी असर डालेगा. महंगाई लगातार बढ़ता जा रहा है. हम लोगों की कमाई कम है. ऐसे में दूध के दाम में बढ़ोतरी आम जनता पर काफी असर डालेगा.

दूध लेने पहुंचे ग्राहक विक्रम कुमार ठाकुर बताते हैं कि दूध का दाम बढ़ा दिया है ये बहुत परेशानी वाली बात है. पहले भी दूध का दाम में बढ़ोतरी हुआ था. फिर दूध का दाम बढ़ गया है. अब पता नहीं आगे और कितना दाम बढ़ेगा. अब तो हम लोगों के लिए दूध खरीदना भी मुश्किल हो जाएगा ऐसा लग रहा है. क्योंकि 4 रुपये एक बार में बढ़ाना प्रति लीटर के हिसाब से बहुत ज्यादा महंगाई हो जा रहा है.

ग्राहक बृजमोहन मिश्रा बताते हैं कि दूध का दाम बढ़ गया है अभी मुझे पता चला है. जब हम दूध लेने के लिए पहुंचे तो कुछ समझ नहीं आ रहा कि हम क्या बताएं. पहले से ही महंगाई इतनी बड़ी हुई है, जो कमा रहे हैं महंगाई की वजह से सारा खर्च हो जाता है, ऐसे में बहुत दिक्कत हो जाएगा. अब दूध के दाम में बढ़ोतरी के बाद आम जनता परेशान दिखाई दी. इसका असर उनके जेब पर पड़ रहा है. अब देखना होगा कि आने वाले समय में और दूध की कीमत में कितना इजाफा होगा.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox