नई दिल्ली/नजफगढ़/उमा सक्सेना/- बाबा श्याम जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर बाबा की सेवा को समर्पित श्री लखदातारी सेवा समिति नजफगढ़ परिवार द्वारा 55वां श्री श्याम मासिक संकीर्तन विनोबा एन्क्लेव में समिति सदस्य रमेश सिंह के निवास स्थान पर हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति संचालक शिव शंकर पंडित के मार्गदर्शन में हुई, जहां रमेश सिंह ने अपने परिवार सहित जोत प्रज्वलित कर संकीर्तन की शुरुआत की।


भजनों से गूंजा वातावरण
संकीर्तन में समिति अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध भजन प्रवाहक प्रमोद प्रेमी, शिव शंकर पंडित जी, शकुंतला शर्मा, रानी ठाकुर और खुशी सोलंकी ने अपने मधुर व भावपूर्ण भजनों से बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया। संगीतमय माहौल ने उपस्थित भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

विशेष अवसर पर केक काटकर मनाई खुशियाँ
कार्यक्रम के दौरान रमेश सिंह का जन्मदिन और उनकी पोत्री रिद्धि का जन्मदिन भी भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। केक काटकर सभी प्रेमियों में प्रसादस्वरूप वितरित किया गया। इस अवसर पर समिति की ओर से रिद्धि और समिति से नवनियुक्त सदस्यों—सुनील दहिया, मीना जांगड़ा और कृष्णा मिलन—को बाबा श्याम की छवि भेंट की गई।


भव्य श्रृंगार और प्रसादी की विशेष व्यवस्था
बाबा श्याम का मनमोहक श्रृंगार सागर श्याम द्वारा संपन्न किया गया। संकीर्तन को संगीतमय बनाने में गणेश शाह ने साउंड सिस्टम संभाला और सौरव म्यूजिकल ग्रुप ने भजनों का संचालन किया। कार्यक्रम में शामिल सभी भक्तों के लिए श्री श्याम रसोई की ओर से स्वादिष्ट प्रसादी, 56 भोग और फल का वितरण किया गया।


More Stories
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, SIR केस में बंगाल हाईकोर्ट को दिशा-निर्देश
धार्मिक भावनाओं के मामले में रणवीर सिंह को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत
मोदी की यात्रा से रक्षा सहयोग होगा और गहरा, आयरन डोम पर नजर
PF धारकों के लिए खुशखबरी, EPFO ने जोड़ी नई सुविधा
लखनऊ यूनिवर्सिटी में धार्मिक आयोजन को लेकर विवाद, दो गुट आमने-सामने
साउथ अफ्रीका से शिकस्त, टीम इंडिया के लिए करो या मरो की स्थिति