श्री लखदातारी सेवा समिति नजफगढ़ ने 55वां श्री श्याम मासिक संकीर्तन धूमधाम से मनाया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-श्री श्याम मासिक संकीर्तन, भक्तिमय माहौल में गूंजे भजन

नई दिल्ली/नजफगढ़/सिमरन मोरया/-  बाबा श्याम जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर बाबा की सेवा को समर्पित श्री लखदातारी सेवा समिति नजफगढ़ परिवार द्वारा 55वां श्री श्याम मासिक संकीर्तन विनोबा एन्क्लेव में समिति सदस्य रमेश सिंह के निवास स्थान पर हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति संचालक शिव शंकर पंडित के मार्गदर्शन में हुई, जहां रमेश सिंह ने अपने परिवार सहित जोत प्रज्वलित कर संकीर्तन की शुरुआत की।

भजनों से गूंजा वातावरण
संकीर्तन में समिति अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध भजन प्रवाहक प्रमोद प्रेमी, शिव शंकर पंडित जी, शकुंतला शर्मा, रानी ठाकुर और खुशी सोलंकी ने अपने मधुर व भावपूर्ण भजनों से बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया। संगीतमय माहौल ने उपस्थित भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

विशेष अवसर पर केक काटकर मनाई खुशियाँ
कार्यक्रम के दौरान रमेश सिंह का जन्मदिन और उनकी पोत्री रिद्धि का जन्मदिन भी भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। केक काटकर सभी प्रेमियों में प्रसादस्वरूप वितरित किया गया। इस अवसर पर समिति की ओर से रिद्धि और समिति से नवनियुक्त सदस्यों—सुनील दहिया, मीना जांगड़ा और कृष्णा मिलन—को बाबा श्याम की छवि भेंट की गई।

भव्य श्रृंगार और प्रसादी की विशेष व्यवस्था
बाबा श्याम का मनमोहक श्रृंगार सागर श्याम द्वारा संपन्न किया गया। संकीर्तन को संगीतमय बनाने में गणेश शाह ने साउंड सिस्टम संभाला और सौरव म्यूजिकल ग्रुप ने भजनों का संचालन किया। कार्यक्रम में शामिल सभी भक्तों के लिए श्री श्याम रसोई की ओर से स्वादिष्ट प्रसादी, 56 भोग और फल का वितरण किया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox