SGT यूनिवर्सिटी में आज से ‘सिनर्जी-2025’ की शुरुआत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-विज्ञान, तकनीक, कला और कृषि नवाचारों का अनोखा संगम

गुरुग्राम/उमा सक्सेना/-   एसजीटी यूनिवर्सिटी में हर साल होने वाला सबसे बड़ा शैक्षणिक और इनोवेशन महोत्सव ‘सिनर्जी-2025’ आज से शुरू हो गया है। दो दिनों तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में देशभर के प्रतिभाशाली छात्र अपनी रचनात्मक सोच और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करेंगे। विश्वविद्यालय परिसर में तैयार किए गए विशेष पवेलियनों में विज्ञान, कला, इंजीनियरिंग, मेडिकल साइंस, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, कृषि तकनीक और कई अन्य क्षेत्रों से जुड़े नवाचार प्रदर्शित किए जाएंगे।

हजारों छात्रों की भागीदारी, कंपनियों की भी मजबूत मौजूदगी
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए एसजीटी यूनिवर्सिटी के प्रबंधन और छात्र टीम ने कई महीनों तक तैयारी की। दिल्ली–एनसीआर के स्कूलों और विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र भी अपने प्रोजेक्ट्स के साथ शामिल हो रहे हैं। साथ ही देश और विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियाँ भी ‘सिनर्जी-2025’ में अपने स्टॉल लगाकर नई तकनीकों और शोध को प्रदर्शित करेंगी।

पहले दिन उद्योग जगत के दिग्गज होंगे मौजूद कार्यक्रम के पहले दिन ओरोबिंदो फार्मा लिमिटेड के डायरेक्टर मदन मोहन रेड्डी, सिस्टोमिक लैबोरेटरीज प्रा. लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर पीके दत्ता, लाइफ साइंस सेक्टर स्किल डेवलपमेंट काउंसिल के सीईओ गौतम भट्टाचार्य विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनकी मौजूदगी छात्रों को उद्योग में इस्तेमाल होने वाली नई तकनीकों और भविष्य के अवसरों को समझने में मदद करेगी। दूसरे दिन प्रशासनिक और टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों की सहभागिता 27 नवंबर को ओडिशा की स्पेशल रेजिडेंट कमिश्नर डॉ. मृणालिनी दर्सवाल (IAS), डब्ल्यूएचओ इंडिया के टेक्निकल ऑफिसर डॉ. मधुर गुप्ता, साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग की डॉ. एकता कपूर कार्यक्रम में विशेष अतिथि होंगी।

ये विशेषज्ञ छात्रों के प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण करने के साथ-साथ नई शोध संभावनाओं पर भी चर्चा करेंगे।
वरिष्ठ प्रशासनिक टीम करेगी स्वागत एसजीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर पद्मश्री व पद्मभूषण राम बहादुर राय, चेयरपर्सन मधु प्रीत कौर, मैनेजिंग ट्रस्टी मनमोहन सिंह चावला, गवर्निंग बॉडी मेंबर अमृत चावला, वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) हेमंत वर्मा सभी विशिष्ट मेहमानों का स्वागत करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox