सोनीपत में पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में खरखौदा डबल मर्डर का आरोपी ढेर, साथी फरार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सोनीपत/उमा सक्सेना/-    सोनीपत में रविवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश शुभम की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार करनाल जिले के छापर गांव का रहने वाला शुभम पुलिस को देखते ही फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसे पेट, छाती और पैर में कुल छह गोलियां लगीं।

गंभीर रूप से घायल बदमाश की मौत
फायरिंग रुकने के बाद पुलिस टीम ने घायल शुभम को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को मौके से दो पिस्टल, कई जिंदा कारतूस और एक बैग बरामद हुआ।

खरखौदा पिता–पुत्र हत्या केस का मुख्य आरोपी था शुभम
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि शुभम 24 अक्टूबर को खरखौदा में हुए पिता-पुत्र डबल मर्डर केस में मुख्य आरोपी था। इसके अलावा उस पर हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लूट, हत्या, हत्या के प्रयास सहित एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। यह भी जानकारी सामने आई है कि वह यूपी में एक बार पहले भी मुठभेड़ में घायल हो चुका था, हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की है।

सोनीपत पुलिस कमिश्नर ने लिया घटनास्थल का जायजा
घटना के तुरंत बाद सोनीपत पुलिस कमिश्नर ममता सिंह मौके पर पहुंचीं और पूरी स्थित का निरीक्षण किया। पुलिस का मानना है कि शुभम और उसका साथी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, उसी दौरान पुलिस टीम के साथ उनकी मुठभेड़ हो गई।

एक साथी की तलाश जारी
पुलिस फरार बदमाश की पहचान और तलाश में जुटी है। क्षेत्र में नाकाबंदी कर छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox