जल उपाय से नौ ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव कम, जीवन में आए सुख-समृद्धि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-    ज्योतिष के अनुसार मनुष्य के जीवन पर नौ ग्रहों की चाल का गहरा असर होता है। किसी ग्रह की अशुभ स्थिति व्यक्ति के स्वभाव, स्वास्थ्य, करियर, परिवार और संबंधों में बाधाएं उत्पन्न कर सकती है। उदाहरण के लिए यदि किसी की कुंडली में शुक्र कमजोर हो, तो प्रेम जीवन में तनाव, दांपत्य संबंधों में दूरी और भौतिक सुखों की कमी देखी जा सकती है। वहीं सूर्य दोष होने पर पिता से संबंध बिगड़ना, नौकरी में रुकावट आना या सामाजिक सम्मान में कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में जन्मपत्री में ग्रहों के दोष को संतुलित करने के लिए जल से जुड़े सरल उपाय बेहद प्रभावी माने जाते हैं।

सूर्य दोष के लिए उपाय
यदि सूर्य कमजोर है और इससे करियर या सम्मान प्रभावित हो रहा है, तो रविवार के दिन जल में लाल चंदन और लाल फूल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। इससे सूर्य दोष में कमी आती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

चंद्र दोष के लिए उपाय
अशुभ चंद्रमा मानसिक तनाव, बेचैनी और अस्थिरता उत्पन्न करता है। सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, इसमें गाय का दूध या सफेद फूल मिला सकते हैं। यह उपाय चंद्र दोष को शांत करता है।

गुरु दोष के लिए उपाय
कमजोर गुरु के कारण शिक्षा, विवाह, भाग्य और करियर में बाधाएं आती हैं। ऐसे में नहाने के पानी में हल्का सा हल्दी मिलाकर स्नान करना लाभकारी होता है। यदि रोजाना संभव न हो तो गुरुवार को यह उपाय अवश्य करें।

बुध दोष के लिए उपाय
बुध के अशुभ होने पर वाणी, बुद्धि और व्यापार प्रभावित होते हैं। इसे संतुलित करने के लिए रोज एक लोटा जल तुलसी के पौधे में अर्पित करें। नियमित उपाय से बुध दोष धीरे-धीरे कम होता है।

शुक्र दोष के लिए उपाय
शुक्र दोष प्रेम जीवन, दांपत्य सुख, धन और ऐश्वर्य में कमी लाता है। इसे दूर करने के लिए स्नान के पानी में गुलाब के फूल या गुलाब जल मिलाकर नहाएं। यह उपाय संबंधों में सकारात्मकता लाता है।

शनि दोष के लिए उपाय
शनि की अशुभ स्थिति क्रोध, बाधा और देरी लाती है। रोजाना अपने घर में काम करने वाले लोगों, सफाई कर्मचारियों या जरूरतमंदों को पानी पिलाना शनि दोष को शांत करता है।

मंगल दोष के लिए उपाय
मंगल खराब होने पर स्वास्थ्य, क्रोध और विवाद प्रभावित होते हैं। राहगीरों या गरीबों को पानी पिलाना और घर के बाहर प्याऊ लगाना मंगल दोष को कम करता है।

राहु दोष के लिए उपाय
राहु के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए रोज एक बर्तन में जल भरकर घर के बाहर रखें और बाद में किसी कुत्ते को पिला दें।

केतु दोष के लिए उपाय
केतु दोष आध्यात्मिक भ्रम, मानसिक उलझन और निर्णय में कठिनाई बढ़ा सकता है। इसके लिए घर में शुद्ध जल का नियमित दान और आध्यात्मिक स्नान लाभकारी माने जाते हैं।

नौ ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को संतुलित करने के लिए जल से जुड़े ये उपाय सरल, प्रभावी और आसानी से अपनाए जा सकते हैं। नियमित रूप से इन उपायों का पालन करने से जीवन में मानसिक शांति, संबंधों में सुधार और समृद्धि बढ़ती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox