नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- दिल्ली के पालम विधानसभा क्षेत्र और द्वारका के आसपास के इलाकों में आज स्वच्छता, सफाई और प्रदूषण नियंत्रण की मौजूदा स्थिति का विस्तृत ग्राउंड सर्वे किया गया। इस निरीक्षण में पालम से विधायक कुलदीप सोलंकी, निगम पार्षद सीमा विजय पंडित और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने कई स्थानों पर पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और धूल प्रदूषण की वास्तविक स्थिति का जायज़ा लिया।

धूल, कूड़ा और प्रदूषण कम करने के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
निरीक्षण के दौरान टीम ने उन क्षेत्रों पर खास ध्यान दिया जहाँ धूल, निर्माण मलबे और कूड़ा जमा होने के कारण प्रदूषण बढ़ रहा था। अधिकारियों को तुरंत सफाई तेज करने, डस्ट कंट्रोल मशीनों का इस्तेमाल बढ़ाने और कूड़े के निस्तारण में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। साथ ही, जिन क्षेत्रों में सार्वजनिक शिकायतें अधिक थीं, वहाँ विशेष निगरानी रखने की बात कही गई।

स्थानीय समस्याओं को मौके पर ही सुना गया
ग्राउंड जीरो निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों ने अपनी समस्याएँ भी सामने रखीं। जलभराव, कूड़ा उठान में देरी, सड़क किनारे जमा धूल और टूटे मार्ग जैसे मुद्दों पर मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस