छठ पूजा पर घर जाने के लिए तुरंत कंफर्म टिकट चाहिए? जानिए आईआरसीटीसी की आसान ट्रिक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छठ पूजा पर घर जाने के लिए तुरंत कंफर्म टिकट चाहिए? जानिए आईआरसीटीसी की आसान ट्रिक

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-    छठ पूजा करीब आते ही घर जाने वालों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनों में टिकट पाना किसी चुनौती से कम नहीं रहा। त्योहार के इस सीजन में हर ट्रेन फुल है और वेटिंग लिस्ट तेजी से लंबी होती जा रही है। ऐसे में यात्रियों के लिए सबसे बड़ा सहारा बनती है तत्काल टिकट बुकिंग सेवा। हालांकि, तत्काल टिकट मिलना भी आसान नहीं होता। लेकिन अगर यात्री कुछ स्मार्ट ट्रिक और आईआरसीटीसी की एक खास सेटिंग का सही इस्तेमाल करें, तो कंफर्म टिकट पाना मुश्किल नहीं रहेगा।

आईआरसीटीसी की ‘मास्टर लिस्ट’ फीचर से होगी तेज बुकिंग
आईआरसीटीसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए अपने पोर्टल और ऐप पर मास्टर लिस्ट का विकल्प दिया है। इस फीचर में यात्री अपने और साथ यात्रा करने वाले सभी लोगों के नाम, उम्र और लिंग जैसी जानकारी पहले से सेव कर सकते हैं। इसका फायदा यह होता है कि टिकट बुकिंग के समय बार-बार डिटेल्स भरने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे बुकिंग प्रक्रिया काफी तेज होती है और तत्काल कोटा में कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

फास्ट पेमेंट से बढ़ेगा टिकट कन्फर्मेशन का मौका
तत्काल टिकट बुक करते समय हर सेकंड कीमती होता है। इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यूपीआई या आईआरसीटीसी वॉलेट से पेमेंट करें। डेबिट या क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स भरने में समय लगता है, जिससे टिकट कंफर्म होने की संभावना कम हो सकती है। यूपीआई या वॉलेट से तुरंत भुगतान होने पर बुकिंग तेजी से पूरी हो जाती है।

त्योहारों पर चलेंगी विशेष ट्रेनें
त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। छठ पूजा के मौके पर ये ट्रेनें उत्तर भारत के प्रमुख रूट्स पर चलाई जा रही हैं। यात्री आईआरसीटीसी ऐप या वेबसाइट पर जाकर इन ट्रेनों की सीट उपलब्धता की जानकारी ले सकते हैं। अगर इनमें सीटें खाली मिलें तो तुरंत बुकिंग कर घर जाने की तैयारी पूरी की जा सकती है।

थोड़ी समझदारी से मिलेगा कंफर्म टिकट
तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर यात्रियों में हमेशा चिंता बनी रहती है, लेकिन कुछ सरल तरीकों को अपनाकर यह काम बेहद आसान हो सकता है। पहले से लॉगिन रहना, मास्टर लिस्ट तैयार रखना, तेज इंटरनेट का इस्तेमाल करना और यूपीआई से पेमेंट करना — ये सभी कदम आपके टिकट को कंफर्म करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इस तरह, छठ पूजा पर अब घर लौटना पहले से कहीं आसान बन गया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox