
नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- इस हफ्ते बिग बॉस 19 के घर में दर्शकों को बड़ा चौंकाने वाला मोड़ देखने को मिला। दो मजबूत कंटेस्टेंट्स, बसीर अली और नेहल चुड़ासमा, एक साथ शो से बेघर हो गए। खास बात यह रही कि ये दोनों पिछले कुछ दिनों से केवल एक-दूसरे के साथ नजर आ रहे थे और फैंस को उनकी अचानक एविक्शन की खबर से बड़ा झटका लगा।
इस बार कोई सीक्रेट रूम का ट्विस्ट या अन्य बड़ा मोड़ नहीं था, सीधे तौर पर दोनों को घर से बाहर कर दिया गया।
वीकेंड का वार में सलमान ने दी क्लास
वहीं, वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान तान्या काफी भावुक हो गईं। उन्होंने शहबाज से बातचीत में बताया कि कुनिका से हुए विवाद के दौरान नीलम ने हमेशा उनके खिलाफ बातें कीं।
इस पर सलमान ने नीलम को क्लास देते हुए कहा कि तान्या ने कभी भी तुम्हारे पीछे कुछ नहीं कहा और वह तुम्हारी सच्ची दोस्त रही, लेकिन तुमने हमेशा उसके बारे में बातें की। सलमान ने यह भी जोड़ा कि नीलम सिर्फ तान्या की वजह से नहीं है और तान्या भी नीलम की वजह से नहीं, और यही बात अन्य घरवालों अशनूर और अभिषेक पर भी लागू होती है।
सलमान के इन शब्दों से तान्या की आंखों में फिर से आंसू आ गए, वहीं दर्शकों को उनका समर्थन काफी पसंद आया।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा