पत्नी की हत्या कर चारपाई के नीचे दफनाया शव, 11 दिन तक घर में रहा आरोपी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पत्नी की हत्या कर चारपाई के नीचे दफनाया शव, 11 दिन तक घर में रहा आरोपी

-चारपाई के नीचे मिली नग्न लाश, गांव में मचा हड़कंप

बहराइच/उमा सक्सेना/-   उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के जरवलरोड थाना क्षेत्र के अहाता नरपतपुरवा गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को घर के अंदर चारपाई के नीचे दफना दिया, और हैरानी की बात यह है कि आरोपी 11 दिन तक उसी घर में रहता रहा। महिला की पहचान फूला देवी (45) के रूप में हुई है। वह छह अक्तूबर से लापता थी, लेकिन 11 दिन बाद जब परिजनों ने शक के आधार पर घर की खोदाई कराई, तो जमीन के नीचे उसका नग्न शव बरामद हुआ।

शराबी पति पर हत्या का आरोप
गांव के रहने वाले हरिकिशन, जो पेशे से मजदूर है और शराब का आदी बताया जा रहा है, पर पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। प्रारंभिक जांच में अवैध संबंध के शक को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, हरिकिशन आए दिन नशे में पत्नी से झगड़ा करता था। उसके छह बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि तीन छोटे बच्चे अब ननिहाल में रहते हैं।

11 दिन बाद खुला राज
फूला देवी छह अक्तूबर को अचानक लापता हो गई थी। परिवारवालों ने जरवलरोड थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार को मायके के लोग हरिकिशन के घर पहुंचे तो उसने टालमटोल भरे जवाब दिए। इस दौरान भाभी विमला ने कमरे में जाकर देखा तो चारपाई के नीचे मिट्टी का ताजा लेपन और दरारें नजर आईं। शक गहराने पर पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन तब तक हरिकिशन घर से फरार हो चुका था।

मिट्टी की खुदाई में निकला दर्दनाक सच
थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घर की खुदाई शुरू करवाई। पहले टूटी चूड़ियां और पायल मिलीं, और फिर कुछ फीट नीचे खुदाई करने पर महिला का बिना कपड़ों वाला शव मिला। शव पर गहरे चोटों के निशान थे, जिससे स्पष्ट हुआ कि फूला देवी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या की गई थी।

पुलिस की कार्रवाई और जांच
पुलिस ने घर को सील कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी हरिकिशन के खिलाफ हत्या व सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दो टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया कि हरिकिशन को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, इसी को लेकर घर में अकसर विवाद होता था। पुलिस का मानना है कि इसी झगड़े के चलते उसने गुस्से में पत्नी की हत्या कर शव को घर में ही छिपा दिया।

परिवार का दर्द और गांव में भय
मृतका के भाई रामधीरज ने बताया कि छह अक्तूबर से बहन गायब थी और हरिकिशन लगातार बहाने बना रहा था। किसी को शक नहीं था कि उसने बहन की हत्या कर दी होगी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी और भय का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox