पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन,

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में लगातार बढ़ती तेल की कीमतों को लेकर आखिर कांग्रेस ने मोर्चा संभाल लिया है। आज पूरे देश भर में कांग्रेस ने लगातार 20वें दिन बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली-एनसीआर में भी कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार चैधरी आज सुबह ही पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम के खिलाफ सिविल लाइन में घोड़ागाड़ी में बैठकर विरोध प्रदर्शन करने निकले। हालांकि पुलिस ने उन्हें ज्यादा आगे नहीं जाने दिया और वहीं हिरासत में ले लिया। साथ ही उनकी घोड़ा गाड़ी भी जब्त कर ली। इसके साथ ही आईपी कॉलेज के सामने भी प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस बस में भरकर ले गई। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम के खिलाफ रायसीना रोड पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यहां ये लोग बैलगाड़ी और तख्तियां लेकर पहुंचे। वहीं नजफगढ़ में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाये। इसके साथ ही गाजियाबाद जिला कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस धरने पर बैठें हैं। उनकी मांग है कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को कम किया जाए, क्योंकि इससे आम जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ र रही है। वहीं राहुल गांधी के आह्वान पर देशभर में कांग्रेस के कार्यकर्ता पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उसके चलते ही गुरुग्राम के कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय पर 10.00 बजे से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुड़ना शुरु कर दिया। 11.00 बजे के करीब रैली निकालते हुए अग्रवाल धर्मशाला रोड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका व रैली निकालते हुए ही आगे बढ़े और सचिवालय पहुंच कर उपायुक्त को पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
फरीदाबाद में भी सेक्टर-12 लघु सचिवालय पर पेट्रोल व डीजल के बढ़े दामों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे। और सरकार विरोधी नारे लगाये।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox