कोरोना मरीजों के लिए दिल्ली में बनेगा प्लाज्मा बैंक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना मरीजों के लिए दिल्ली में बनेगा प्लाज्मा बैंक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में कोरोना महामारी के मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्ली सरकार ने इसके ईलाज के लिए कई कदम उठाये है। हालांकि सरकार दिल्ली में जांच के लिए सिरो जांच भी करा रही है। लेकिन फिर भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना मरीजों के ईलाज के लिए प्लाज्मा बैंक बनाने का ऐलान किया है। उन्होने एक डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरीये यह जानकारी दी। उनका कहना है कि इस वक्त प्लाज्मा थेरेपी से लोगों को काफी राहत मिल रही है, लेकिन इसका डोनर खोज पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में दिल्ली सरकार द्वारा बनाया जा रहा ये बैंक प्लाज्मा के जरूरतमंदों की मदद करेगा। साथ उन्होने लोगों से प्लाज्मा दान करने की अपील भी की।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि प्लाज्मा बैंक की औपचारिकता पूरी कर ली गई है, इससे सभी को प्लाज्मा मिलेगा। आईएलबीएस अस्पताल में प्लाज्मा बैंक बनेगा। सीएम ने बताया कि डॉक्टर या अस्पताल लिखकर देगा कि इन्हें प्लाज्मा की जरूरत है, तो आईएलबीएस प्लाज्मा देगा। ये बैंक 2 दिन में शुरू हो जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि, लोकनायक अस्पताल में पिछले दिनों 35 लोगों को दिया प्लाज्मा, जिसमें से 34 लोग बच गए। वहीं एक प्राइवेट अस्पताल में 49 प्लाज्मा दिए गए, जिसमें से 46 लोग बच गए। उन्होंने ये भी कहा कि यह दावे से नहीं कहा जा सकता कि ये लोग प्लाज्मा थेरेपी की वजह से ही बचे हैं। शायद ये लोग वैसे भी ठीक हो जाते लेकिन गंभीर मरीजों प्लाज्मा थेरेपी के बाद ठीक हुए हैं, ऐसे में यह संजीवनी भले न हो लेकिन इससे एक आशा है कि कोरोना के मरीज इससे ठीक हो सकते हैं।
मुख्यमंत्री बोले, कोरोना से ठीक हुए लोगों से हम अपील करते हैं कि आपको लोगों की जान बचाने का मौका मिल रहा है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा प्लाज्मा डोनेट करें। उन्होंने मीडिया से भी अपील करी कि वह प्लाज्मा डोनेशन का प्रचार-प्रसार करें, ताकि लोगों की जिंदगियां बचाई जा सकें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox