कोरोना वायरस के तीन और नये लक्षण आये सामने

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना वायरस के तीन और नये लक्षण आये सामने

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देश विदेश/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- विश्व में तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा कोरोना वायरस वैज्ञानिकों के लिए एक अनसुलझी पहले बनता जा रहा है। हालांकि विश्व स्तर पर कोरोना का तोड़ ढुंढने के लिए शोध किये जा रहे है लेकिन कोरोना हर पल अपना नया रंग दिखा रहा है जिसकारण वैज्ञानिको की उलझन बढ़ती ही जा रही है। हालांकि कोरोना की पहचान के लिए वैज्ञानिक 12 लक्षण पहले ही ढूंढ चुके है लेकिन अब तीन और लक्षण इसके सामने आ गये है जिन्हे अमेरिका की सर्वाेच्च स्वास्थ्य एजेंसी ने ढूंढा है।
अमेरिका में स्वास्थ्य मामलों की सर्वोच्च संस्था सीडीसी (सेंटर फॉर डीसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन या रोग नियंत्रण एवं निवारण केंद्र) ने कोरोना वायरस के लक्षणों की सूची में तीन और लक्षण शामिल किए हैं। अमेरिकी स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने बहती नाक (रनिंग नोज), जी मिचलाना और डायरिया या दस्त को कोरोना वायरस बीमारी के लक्षणों में शामिल किया है। इसके साथ ही एजेंसी अभी तक इस वायरस के 12 लक्षणों की पहचान कर चुकी है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के लक्षणों की सूची में अभी तक बुखार या ठंड लगना, खांसी, सांस की समस्या, थकान, शरीर या मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, स्वाद या गंध की क्षमता प्रभावित होना और गले में खराश जैसे लक्षण शामिल थे। सीडीसी की वेबसाइट के मुताबिक कोरोना वायरस से पीड़ित व्यक्तियों में अलग-अलग लक्षण दिखाई दे सकते हैं और विभिन्न मामलों में बीमारी की गंभीरता का स्तर भी अलग-अलग हो सकता है।
हालांकि, सीडीसी का कहना है कि यह सूची सभी संभावित लक्षणों को सम्मिलित नहीं करती है। जैसै-जैसे हम कोविड-19 के बारे में और जानेंगे यह सूची अपडेट होती रहेगी। इसके साथ ही इस संघीय स्वास्थ्य एजेंसी ने चेतावनी दी है कि वायरस के संपर्क में आने के दो से 14 दिनों बाद तक लक्षण दिखाई दे सकते हैं। बता दें कि इस वैश्विक महामारी की शुरुआत में लक्षणों की सूची बुखार, खांसी और सांस संबंधी समस्याओं तक ही सीमित थी। अप्रैल में सीडीसी ने इस बीमारी के लक्षणों की सूची में छह नए लक्षण शामिल किए थे। इनमें ठंड लगना, मांसपेशियों में दर्द, सिर में दर्द, गले में खराश और स्वाद या सूंघने की क्षमता में समस्या आने के लक्षण थे। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर जे जारी आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में कोरोना वायरस के एक करोड़ से ज्यादा मामले हो चुके हैं वहीं, पिछले कुछ महीनों में इस महामारी से चार लाख 97 हजार ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox