नजफगढ़ निगम जोन को बनायेगे बेहतरीन जोन-सुमन डागर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ निगम जोन को बनायेगे बेहतरीन जोन-सुमन डागर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना महामारी में जिस तरह से सभी ने अपना सहयोग किया है उसी तरह आगे भी हम अपना काम करते रहेंगे। सुमन डागर ने कहा कि दिल्ली में कोरोना एक महामारी का रूप लेता जा रहा है लेकिन निगम ने इसे नियंत्रित करने व लोगों की मदद करने के लिए खुले दिल से काम किया है हालांकि दिल्ली सरकार ने निगम के कार्य में रोड़ा अटकाने का ही काम किया है। लेकिन निगम के पास बजट न होते हुए भी पार्षदों ने व कर्मचारियों ने जो काम किया है वह काबिले तारीफ है। उन्होने कहा कि बरसात से पहले सभी काम पूरे कर लिये जायेंगे ताकि बरसात में फैलने वाली बिमारियों से सही समय पर निपटा जा सके। और कालोनियों में बरसाती पानी लोगों के लिए समस्या न बन सके लेकिन साथ ही उन्होने कहा कि इस काम में दिल्ली सरकार के नाले जब तक साफ नही होंगे तब तक हमारे द्वारा कालोनियों में किया गया हर काम कोई मायने नही रख पायेगा। और दिल्ली सरकार तो पहले ही निगम को बदनाम करने पर तुली है। उन्होने कहा कि पिछले काफी समय से बजट के अभाव में विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़े हैं। कर्मचारियों को सेलरी भी समय पर नही मिल पा रही है और दिल्ली सरकार निगम का करोड़ो रूपया दबाये बैठी है लेकिन हम अपने स्रोतों से निगम की आय बढायेंगे और कालोनियों, सोसायटियों व गांवों में विकास को रूकने नही देंगे। उन्होने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री ने भी आश्वास दिया है कि निगमों की हर समस्या को हल किया जायेगा। उन्होने कालोनियों में हो रहे अवैध निर्माण पर कहा कि अवैध निर्माण पर निगम अपना दायित्व पूरा करता है लेकिन अकेला निगम इस पर रोक नही लगा सकता इसके लिए दिल्ली सरकार की भी जिम्मेदारी बनती है। लेकिन सरकार अपना काम कैसे और क्या कर रही है इसका जवाबदेह निगम नही हो सकता। फिर भी वह पूरा ध्यान रखेगी की निगम में अवैध निर्माण ना हो। और हो तो उस पर कार्यवाही हो। उन्होने कहा कि नजफगढ़ निगम जोन को विकास के मामले में दिल्ली में पहले स्थान पर लाना ही उनकी प्राथमिकता है। इस कार्य को हम सबके सहयोग से पूरा करेंगे। इसके लिए उन्होने स्थाई समिति के नवनियुक्त चेयरमैन को भी सहयोग देने की अपील की। उन्होने कहा कि गांवों व कालोनियों में निगम स्वच्छता पर पूरा ध्यान केंद्रीत करेगा ताकि वहां बिमारी न पनप सके और हर गली नाली की साफ-सफाई अच्छे ढ़ंग से हो। साथ ही कालोनियों व गांवो में दवाईयों के छिड़काव व सेनिटाइजेशन में कोई कमी नही आने दी जायेगी। लोगों को उनकी हर शिकायत का जवाब देने के लिए एक हैल्पलाइन चलाई जायेगी ताकि उन्हे समय पर जानकारी मिल सके। उन्होने इसके लिए सभी से सहयोग की कामना की। इसके साथ ही उन्होने निगम में एक मीडिया सैल के गठन की भी बात कही ताकि निगम द्वारा किये गये सभी कार्यों का ब्यौरा आम जन तक पंहुच सके और लोग इसका लाभ उठा सकें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox