भारत में गूगल का 1.33 लाख करोड़ निवेश, बनेगा सबसे बड़ा AI हब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत में गूगल का 1.33 लाख करोड़ निवेश, बनेगा सबसे बड़ा AI हब

मानसी शर्मा/-   गूगल ने भारत में अपने निवेश को और बढ़ाने का बड़ा ऐलान किया है। कंपनी अब भारत में 1.33लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिससे देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा सेंटर की क्षमता बढ़ेगी। यह निवेश आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एशिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर बनाने में किया जाएगा।
भारत में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा AI हब

बता दें, आज 14अक्टूबर को दिल्ली में Bharat AI Shakti नाम से एक मेगा इवेंट आयोजित किया गया। इस दौरान भारत सरकार के कई दिग्गज मंत्री जैसे फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण, आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, और उनके बेटे व राज्य के आईटी मंत्री नारा लोकेश एक ही मंच पर दिखे। सरकार अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को सिर्फ एक टेक्नोलॉजी के रूप में नहीं, बल्कि आर्थिक, सामाजिक और रणनीतिक शक्ति के रूप में भी देख रही है।

सरकार भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI हब बनाना चाहती है। जिसके लिए करीब 1.33लाख करोड़ का निवेश ऐलान किया है। इस निवेश से न केवल भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि हजारों उच्च-कुशल नौकरियां भी पैदा होंगी। इस मौके पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस निवेश को ‘भारत की आर्थिक उदारीकरण के बाद का सबसे बड़ा निवेश ‘ बताया है।

गूगल के निवेश से क्या होगा?

1. एशिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर: विशाखापत्तनम में बनने वाला डेटा सेंटर एशिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर होगा।

2. हजारों नौकरियां: इस परियोजना से हजारों उच्च-कुशल नौकरियां पैदा होंगी।

3. डिजिटल कनेक्टिविटी में सुधार: डेटा सेंटर के निर्माण से आंध्र प्रदेश और पूरे भारत की डिजिटल कनेक्टिविटी में सुधार आएगा।

4. एआई और डेटा सेंटर हब: आंध्र प्रदेश दक्षिण एशिया में डेटा और एआई इनोवेशन का प्रमुख केंद्र बनेगा।

गूगल का यह निवेश भारत की डिजिटल ग्रोथ स्टोरी में अंतरराष्ट्रीय निवेशकों का भरोसा भी दिखाता है और विशाखापत्तनम की रणनीतिक स्थिति को एक महत्वपूर्ण कोस्टल टेक कॉरिडोर के रूप में उजागर करता है। इस निवेश से भारत और गूगल दोनों को ही फायदा होगा। गूगल को भारत में अपने कारोबार को बढ़ाने में मदद मिलेगी, जबकि भारत को वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में स्थापित किया जा सकेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox