
मानसी शर्मा/- अमेरिका की ओर से 50 प्रतिशत टैरिफ लागू रहने के बाद भी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) दिसंबर में होने वाली मॉनिटरी पॉलिसी को लेकर बड़ी खुशखबरी दे सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, RBI दिसंबर में नीतिगत दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर सकता है। मंगलवार, 14 अक्टूबर को एक रिपोर्ट में ये संभावना बताई गई कि इस कटौती के बाद रेपो रेट कम होकर 5.25 प्रतिशत रह जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया कि इस साल महंगाई अपने सबसे निचले स्तर पर आ गई है, जिससे आरबीआई को मौद्रिक नीति में ढील देने की गुंजाइश मिल गई है।
राहत पैकेज की हुई घोषणा
HSBC की ओर से दिए गए आंकड़ों के अनुसार सरकार, इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए नए आर्थिक सुधारों के साथ-साथ एक्सपोर्टर्स के लिए एक राहत पैकेज का ऐलान कर सकती है। सितंबर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) महंगाई सालाना आधार पर 1.5 प्रतिशत रही, जो जून 2017 के बाद से सबसे कम है, क्योंकि खाद्य कीमतें काफी नीचे में चली गई।
महंगाई में 1 प्रतिशत आ सकती है कमी
एचएसबीसी ने कहा कि कोर महंगाई का उसका पसंदीदा माप तिमाही के दौरान 3.2 पर स्थित रहा है, जिसमें ऊर्जा, आवास, खाद्य, और सोना शामिल नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्टूबर में महंगाई 1 प्रतिशत कम होने की संभावना है और महीने के पहले दस दिनों में सब्जियों की कीमतों में 3 से 5 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है तेल की कम कीमतों और चीन से सस्ते निर्यात से भी आने वाले महीनों में महंगाई पर कंट्रोल किए जाने की उम्मीद है।





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित