नई दिल्ली/ के के सलूजा/- द्वारका के सेक्टर सात की बीट के अधिकारियों को 25 सितम्बर की शाम के सात बजे सूचना मिली कि भारत वाले पार्क के सामने एक संदिग्ध व्यक्ति आने वाला है। सूचना के बाद टीम अलर्ट हो गई।
इसमें सुधीर कुमार, मनोज कुमार, तुषार यादव शामिल थे। टीम को गणपति चौक से आता संदिग्ध आता दिखाई दिया। उसे तुरंत मोटर साइकिल सहित काबू कर लिया गया। उसने स्वीकार कर लिया कि उसका नाम सोनू है और मोटर साइकिल चोरी की है। वह पालम भाग 2 के राज नगर का रहने वाला है।
उत्तरी द्वारका पुलिस ने पाया कि वह इससे पहले एक आपराधिक मामले में संलिप्त रहा है। उसके कब्जे से चोरी की दो और बाइक बरामद की गई।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे