
मानसी शर्मा/- अमेरिका में जहां एक तरफ शटडाउन, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती और टैरिफ को लेकर टेंशन बढ़ी हुई है। वहीं, दूसरी तरफ भारत में शनिवार, 4 अक्टूबर को सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि ये गिरावट काफी मामूली है। इस गिरावट के दौरान 24 कैरेट सोना 65 रुपये सस्ता हुआ। वहीं, चांदी की कीमत में 151 रुपये की गिरावट देखी गई है। ऐसे में आने वाले फेस्टिव सीजन से पहले ये ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है।
सोने की कीमत में आई थी उछाल आई
दरअसल, हाल के दिनों में सोने की कीमत अपने रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गई थीं। 30 सितंबर, 2025 को सोने की कीमत लगभग 1,175 रुपये उछलकर 1,17,516 रुपये के अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गई थी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी, अमेरिका में शटडाउन से पैदा हुई अनिश्चितता और टैरिफ के चलते तनाव के माहौल में सोने की कीमतों में तेजी आई है। हालांकि, आने वाले महीनों में कीमत में कमी की भी संभावना है।
क्या है सोने की कीमत?
कई बड़े शहरों में आज, 4 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 11,940 रुपये है। 22 कैरेट सोने की कीमत 10,945 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 11,946 रुपये है और यहां 22 कैरेट सोने की कीमत 10,950 रुपये है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत सबसे ज्यादा 11,955 रुपये प्रति ग्राम है और 22 कैरेट सोना प्रति ग्राम 10,960 रुपये है।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,