कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की हत्या की साजिश में दो शूटर दबोचे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की हत्या की साजिश में दो शूटर दबोचे

-विदेश बैठे रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ से थे जुड़े तार -मुंबई-बेंगलुरु में कर चुके थे रेकी, विदेश बैठे गैंगस्टरों से मिले थे आदेश

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- दिल्ली पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन और बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी की हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने गुरुवार तड़के कालिंदी कुंज इलाके के पुश्ता रोड पर हुए एनकाउंटर में दो कुख्यात शूटरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अपराधियों की पहचान राहुल (निवासी पानीपत, हरियाणा) और साहिल (निवासी भिवानी, हरियाणा) के रूप में हुई है। दोनों विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चारण के गिरोह से जुड़े हुए थे।

मुनव्वर फारूकी थे टारगेट

जांच में सामने आया है कि इन अपराधियों को मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की हत्या की जिम्मेदारी दी गई थी। बताया जाता है कि दोनों शूटर हाल के दिनों में मुंबई और बेंगलुरु जाकर अपने टारगेट की रेकी भी कर चुके थे। मुनव्वर फारूकी ने 2024 में रियलिटी शो बिग बॉस जीता था और फिलहाल उनके इंस्टाग्राम पर 14.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त लोकप्रियता के कारण गैंगस्टरों ने उन्हें निशाना बनाया था।

पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल हुए शूटर

दिल्ली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरियाणा के ट्रिपल मर्डर केस में वांछित आरोपी राजधानी में छिपे हुए हैं। इसी आधार पर काउंटर-इंटेलिजेंस टीम ने बुधवार देर रात कालिंदी कुंज इलाके में जाल बिछाया। तड़के करीब 3 बजे बाइक पर सवार दो संदिग्ध आते दिखे। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

गैंगस्टरों से सीधा कनेक्शन

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार राहुल, दिसंबर 2024 में यमुनानगर में हुए तिहरे हत्याकांड का आरोपी है। वहीं साहिल भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। दोनों ही अपराधी रोहित गोदारा और कनाडा में बैठे कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के सीधे संपर्क में थे। वीरेंद्र चारण नामक बदमाश भी इस साजिश में शामिल पाया गया है। दिल्ली पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक और हथियार भी बरामद किए हैं।

पुलिस की बड़ी सफलता

दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी सिर्फ एक बड़े अपराध को रोकने में मदद नहीं करेगी, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय गैंगस्टरों के नेटवर्क को भी कमजोर करने की दिशा में अहम कदम साबित होगी। दोनों शूटरों से पूछताछ जारी है और इनके बाकी साथियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox