
मानसी शर्मा /- द्वारका जिला एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने उत्कृष्ट कार्रवाई करते हुए अमित कुमार (44 वर्ष, निवासी सैैनिक एन्क्लेव, मोहन गार्डन) को गिरफ्तार किया। आरोपी अंतर्राज्यीय अवैध शराब सप्लायर था और इसके पास से 42 कार्टून अवैध शराब (कुल 2100 क्वार्टर) और एक मारुति सुज़ुकी SX4 कार बरामद की गई।
हाई-स्पीड चेज़ और गिरफ्तारी
18 सितंबर 2025 को टीम को गुप्त सूचना मिली कि अमित कुमार अवैध शराब दिल्ली में सप्लाई कर रहा है। जहरोदा कलां गांव, द्वारका में ट्रैप लगाकर उसे रोकने का प्रयास किया गया। आरोपी ने कार की रफ्तार बढ़ा दी और ग्रामीण क्षेत्र की खुली सड़क पर 1 किमी तक तेज़ गति में भागने की कोशिश की, लेकिन टीम की सतर्कता और उत्कृष्ट रणनीति के कारण वह अंततः सड़क के डिवाइडर से टकरा गया और पकड़ा गया।
आपको बता दें कि अमित कुमार अवैध शराब की आपूर्ति हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर (टिकरी-बहादुरगढ़) से करता था।
बरामदगी
अवैध शराब: 42 कार्टून (ADS फ्रेश संत्रा – 35 बॉक्स और Double Blue व्हिस्की – 7 बॉक्स)
अवैध शराब सप्लाई के लिए उपयोग की गई मारुति सुज़ुकी SX4 कार
अदालत में पेशी के बाद एक दिन की PC रिमांड ली गई ताकि शराब की सप्लाई चेन और स्रोत का पता लगाया जा सके। साथ ही टीम ने सह-आरोपियों की पहचान के लिए छापेमारी और जांच जारी रखी है।
टीम और संचालन
DCP द्वारका के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर सुभाष चंद ने किया। टीम में शामिल थे: HC जितेंद्र यादव, HC संदीप कुमार ,HC जय भगवान ,HC महिपाल , HC कुलदीप
टीम ने सीमाओं पर ट्रैप, गुप्त सूचना और निगरानी के माध्यम से अभियुक्त तक पहुंच बनाई और अवैध शराब की आपूर्ति को नाकाम किया गया ।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?