
मानसी शर्मा /- उत्तर दिल्ली के AATS टीम ने चोरी और मोबाइल फोन रिसीविंग में संलिप्त चार सदस्यीय गैंग को गिरफ्तार किया। गैंग के दो सदस्य चोरी की बाइक पर मोबाइल फोन चोरी करते थे और अन्य दो सदस्य इन मोबाइल फोनों को लॉक पैटर्न तोड़कर बेचते थे।
कार्रवाई और गिरफ्तारी
21 सितंबर 2025 को AATS टीम को सूचना मिली कि 3-4 लोग बड़ी संख्या में चोरी किए गए मोबाइल फोन लेकर दयाबस्ती रेलवे यार्ड रोड, सराय रोहिल्ला में मिलेंगे।
टीम ने तुरंत स्टेटजिक ट्रैप लगाया। शाम 5:30 बजे चारों आरोपी दो चोरी की बाइक (Bajaj Pulsar और Honda Twister) पर आते दिखे। पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी
52 चोरी/स्नैच किए गए मोबाइल फोन
2 चोरी की मोटरसाइकिलें (Bajaj Pulsar और Honda Twister)
02 मोटर वाहन चोरी के मामले और 04 मोबाइल चोरी के मामले सुलझाए गए।
आपको बता दें कि , गौरव और वरुण कश्यप चोरी की बाइक से लोगों से स्मार्टफोन स्नैच/चोरी करते थे। हमिद और किशन किशोर मोबाइल रिपेयर शॉप के माध्यम से चोरी किए गए मोबाइल बेचते थे। वह चोरी किए गए मोबाइल की लॉक पैटर्न तोड़कर उन्हें बेचते थे।
बरामद मोबाइल फोन में से 4 मोबाइल फोन पहले दर्ज चोरी के मामलों से जुड़े पाए गए। अन्य मोबाइल फोनों की जांच जारी है।
इस कार्रवाई से यह साबित हुआ कि AATS/उत्तर दिल्ली टीम लगातार सक्रिय अपराधियों और चोरी-छपेट वाले मोबाइल रिसीवर्स के खिलाफ ठोस कार्रवाई कर रही है।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?