मानसी शर्मा /- द्वारका सेक्टर-10 में चल रही द्वारका श्री रामलीला का तीसरा दिन भक्ति और आस्था से सराबोर रहा। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से दिल्ली की सभी रामलीलाओं को पहले से अधिक सुविधाएं और भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने द्वारका श्री रामलीला को राजधानी की सबसे बड़ी और अनुकरणीय रामलीला बताते हुए संस्थापक स्वर्गीय राजेश गहलोत को नमन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि स्व. गहलोत की परंपरा को उनके पुत्र आकाश राजेश गहलोत शानदार तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं, जो सराहनीय कदम है।
स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार ने भी मंचन की प्रशंसा करते हुए कहा कि रामलीला केवल नाटक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आदर्श जीवन का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मंचन से नई पीढ़ी अपनी संस्कृति और मूल्यों से गहराई से जुड़ती है।


More Stories
दुष्यंत चौटाला बोले- “सीआईए ने घरों में घुसकर की अभद्रता
राहुल गांधी, बोले- “यह महिलाओं को अधिकार देने का नहीं
नासिक की आईटी कंपनी में गंभीर आरोपों की जांच तेज
AKSHAYA TRITIYA 2026: अक्षय तृतीया पर आत्म विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के लिए ये 5 वस्तु खरीदना है शुभ!
मोबाइल छीनकर भागने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिंदापुर पुलिस ने बरामद किए 6 मोबाइल
हाइरॉक्स बेंगलुरु में बहादुरगढ़ का जलवा, राजेश रघुवंशी ने हासिल किया चौथा स्थान