अयोध्या की रामलीला में सितारों का जलवा, मिस यूनिवर्स इंडिया मनिका ने माता सीता का किरदार निभाकर जताई खुशी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अयोध्या की रामलीला में सितारों का जलवा, मिस यूनिवर्स इंडिया मनिका ने माता सीता का किरदार निभाकर जताई खुशी

-पुनीत इस्सर ने निभाया भगवान परशुराम का किरदार -अभिनेता राहुल भूचर बने भगवान राम

अयोध्या/उमा सक्सेना/-  अयोध्या की पवित्र नगरी में इस वर्ष की भव्य रामलीला का शुभारंभ हो चुका है। सितारों से सजी इस रामलीला में अलग-अलग कलाकार भगवान राम, माता सीता और भगवान परशुराम की भूमिका निभाते हुए नज़र आ रहे हैं। मंच पर प्रस्तुत किए जा रहे इन पौराणिक पात्रों के जरिए न केवल मनोरंजन हो रहा है, बल्कि दर्शकों को आध्यात्मिक अनुभव भी मिल रहा है।

मिस यूनिवर्स इंडिया मनिका विश्वकर्मा बनीं माता सीता
मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीत चुकीं मनिका विश्वकर्मा इस रामलीला में माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह उनके जीवन का बेहद खास पल है, क्योंकि उन्होंने पहली बार अभिनय किया और वह भी इतने प्रतिष्ठित मंच पर। मनिका ने बताया कि भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या आना अपने आप में अद्भुत अनुभव है। उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगी और इस अवसर को जीवनभर याद रखेंगी।

पुनीत इस्सर निभा रहे भगवान परशुराम का किरदार
फिल्म और टीवी जगत के जाने-माने अभिनेता पुनीत इस्सर ने भगवान परशुराम की भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भगवान का आशीर्वाद है कि उन्हें यह किरदार निभाने का मौका मिला। पुनीत का मानना है कि इस भूमिका के माध्यम से वे सनातन धर्म की सेवा में अपना छोटा सा योगदान दे पा रहे हैं।

भगवान राम बने अभिनेता राहुल भूचर
रामलीला में भगवान राम का किरदार निभा रहे अभिनेता राहुल भूचर ने बताया कि यह एक बेहद भावुक अनुभव है। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया के लगभग 18 से 20 करोड़ लोग अपने घरों से टेलीविजन पर रामलीला देख रहे होंगे। राहुल ने मनिका विश्वकर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने आज अपनी शुरुआत एक ऐतिहासिक मंच से की है। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि सभी को अयोध्या में भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।

रामलीला बना श्रद्धा और भक्ति का संगम
अयोध्या की रामलीला केवल नाटक भर नहीं, बल्कि आस्था और श्रद्धा का महोत्सव है। सितारों के शानदार अभिनय ने इसे और भव्य बना दिया है। लाखों दर्शक मंच से लेकर टीवी स्क्रीन तक इस रामलीला का हिस्सा बनकर धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभव ले रहे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox