
नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वसंतकुंज इलाके स्थित एक नामी आश्रम के प्रबंधक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ डॉ. पार्थसार्थी पर 17 छात्राओं से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी घटना का पता चलते ही आश्रम से फरार हो गया।
वार्डन कराती थी मुलाकात, छात्राओं के दर्ज हुए बयान
छात्राओं का कहना है कि आश्रम में काम करने वाली कुछ वार्डन उन्हें स्वामी चैतन्यानंद से मिलने के लिए मजबूर करती थीं। आरोप है कि इन्हीं मुलाकातों के दौरान संचालक ने गलत हरकतें कीं। सभी छात्राओं के बयान अदालत में धारा 183 के तहत दर्ज हो चुके हैं। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
लग्जरी कार पर नकली एंबेसी नंबर
जांच में यह भी सामने आया है कि चैतन्यानंद महंगी वोल्वो कार पर यूएन (UN) एंबेसी नंबर लगाकर घूमता था। गाड़ी पर “39 यूएन 1” लिखा था, जो पूरी तरह फर्जी पाया गया। जब पुलिस ने संयुक्त राष्ट्र से रिपोर्ट मांगी तो पुष्टि हुई कि इस तरह का कोई नंबर जारी ही नहीं किया गया था। फिलहाल कार को जब्त कर लिया गया है।
शृंगेरी पीठ ने तोड़े सारे संबंध
दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक संस्थान शृंगेरी शारदापीठ ने भी इस मामले में सख्त कदम उठाते हुए चैतन्यानंद सरस्वती से अपने सभी रिश्ते खत्म कर दिए हैं। पीठ ने साफ किया कि आरोपी के आचरण न केवल अवैध हैं बल्कि संस्था की प्रतिष्ठा के खिलाफ भी हैं।
छात्रों के हितों की सुरक्षा का आश्वासन
शारदापीठ की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि दिल्ली के वसंतकुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट-रिसर्च एआईसीटीई (AICTE) से मान्यता प्राप्त संस्थान है। इसका संचालन एक गवर्निंग काउंसिल करती है, जिसकी अध्यक्षता शिक्षाविद् डॉ. कृष्णा वेंकटेश कर रहे हैं। काउंसिल ने बयान जारी कर भरोसा दिलाया कि छात्रों की पढ़ाई और कार्यक्रम प्रभावित नहीं होंगे और उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है।
आरोपी की तलाश जारी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की आखिरी लोकेशन आगरा में देखी गई थी। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को संभावित ठिकानों पर भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को हिरासत में लिया जाएगा और पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।





More Stories
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा छात्राओं का आत्मरक्षा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सराहना की
फरीदाबाद: भाखरी कचरा विवाद में नया मोड़, विपुल गोयल के सामने आई कृष्णपाल गुर्जर की योजना, कौन होगी कामयाब?
दिल्ली मेट्रो महा विस्तार: 279 KM में 16 नए रूट बनेंगे, नजफगढ़, मीठापुर-करावल से नरेला-बवाना, रोहिणी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DDA मीटिंग में मुहर
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद; तीन मामले सुलझे
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन