
मानसी शर्मा /- द्वारका जिले के बिंदापुर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 13 आपराधिक मामलों में लिप्त एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक बटन से चलने वाला अवैध चाकू बरामद किया गया है।
16 सितंबर को बीट स्टाफ हेड कांस्टेबल सतीश और हेड कांस्टेबल नवीन गश्त पर थे, जब उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक युवक हथियार के साथ इलाके में घूम रहा है। सूचना के आधार पर आरोपी आर्यन उर्फ त्रिवेदी पुत्र वीर सिंह को पकड़ लिया गया, जो खुलेआम बटन वाला चाकू लहराते हुए पाया गया।
आपको बता दें कि मामले की जांच हेड कांस्टेबल संवर मल द्वारा की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी व अन्य छोटे-मोटे अपराध करता है। बता दें आरोपी के खिलाफ कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, हथियार अधिनियम के उल्लंघन और अन्य अपराध शामिल हैं। मामले दिल्ली के विभिन्न थानों जैसे तिलक नगर, रन्होला, मयापुरी, डाबड़ी और बिंदापुर में दर्ज हैं। आरोपी से एक बटन से चलने वाला अवैध चाकू बरामद हुुआ है ।
🔸 पुलिस का बयान:
आगे की जांच जारी है। आरोपी से जुड़े अन्य आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।





More Stories
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा छात्राओं का आत्मरक्षा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सराहना की
फरीदाबाद: भाखरी कचरा विवाद में नया मोड़, विपुल गोयल के सामने आई कृष्णपाल गुर्जर की योजना, कौन होगी कामयाब?
दिल्ली मेट्रो महा विस्तार: 279 KM में 16 नए रूट बनेंगे, नजफगढ़, मीठापुर-करावल से नरेला-बवाना, रोहिणी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DDA मीटिंग में मुहर
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद; तीन मामले सुलझे
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन