योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाये -पूर्व विधायक नीलदमन खत्री

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
December 31, 2025

हर ख़बर पर हमारी पकड़

योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाये -पूर्व विधायक नीलदमन खत्री

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में 6 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऑनलाइन योग वेबिनार का आयोजन किया गया । जिसमें साधकों ने योग का महत्व व विभिन्न योग आसन प्रदर्शित किए ।
                इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता व पूर्व विधायक नीलदमन खत्री ने कहा कि हमें योग को दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए जिससे शरीर निरोग रहे और हम और अधिक ऊर्जा से कार्य कर सके। स्वस्थ व्यक्ति ही समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकता है। उन्होंने देश के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए चीन के सामान का बहिष्कार करने की अपील की और सत्यार्थ प्रकाश व वेदों को पढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आर्य समाज ही समाज को सही रास्ते पर चला सकता है।
                          परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि बाबा रामदेव जी की प्रेरणा से और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुरुषार्थ से सारा विश्व योग दिवस मना रहा है यह भारत के लिए गौरव की बात है। योग का अर्थ है जोड़ना, हमे समाज मे विषमता दूर कर सामाजिक समरसता के लिए रचनात्मक कार्य करना है । आर्य युवक परिषद निरन्तर युवा निर्माण व योग से स्वस्थ भारत के लिए कार्य करती रहेगी।
                         समारोह अध्यक्ष वैदिक विद्धवान आचार्य ओमप्रकाश यजुर्वेदी ने कहा कि भारत योग व अध्यात्मीकता की जन्मभूमि है हमें इस संदेश को घर घर पहुचाने का संकल्प लेना है। प्रान्तीय महामंत्री प्रवीन आर्य ने सूर्य नमस्कार करके दिखाया और उसके लाभ बताये। कुशल संचालन प्रधान शिक्षक सौरभ गुप्ता व अरुण आर्य ने किया। प्रवीन आर्या, काशीराम रजक, उमेश कुमार ने योग व पितृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए गीत प्रस्तुत किया। प्रमुख रूप से यशोवीर आर्य, ओम सपरा, दुर्गेश आर्य, वीना वोहरा, सुरेंद्र शास्त्री, आनंदप्रकाश आर्य, आस्था आर्या, शिवम मिश्रा, वरुण आर्य, आशुतोष आर्य, विकास कुमार, प्रदीप आर्य आदि उपस्थित थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox