
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बहादुरगढ़ में आर्य समाज के प्रमुख स्तंभ व आत्म शुद्धि आश्रम के अधिष्ठाता उच्चकोटि के विद्वान आर्य सन्यासी स्वामी धर्ममुनी जी का आज लंबी बिमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंनें अपना समस्त जीवन प्रभु की दिव्य वेदवाणी के प्रचार प्रसार और प्राणिमात्र के कल्याणार्थ समर्पित किया हुआ था। उनके निधन से सारे आर्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
नजफगढ़ आर्य समाज व माता मूर्तिदेवी आर्य समाज भवन के अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने उनके इस निधन पर अपना शोक संदेश दिया है। उन्होने कहा कि स्वामी जी ने अपना पूरा जीवन आर्य समाज के आदर्शों की स्थापना के लिए लगा दिया। अब हमारा दायित्व है कि हम अब उनके सपनों को आगे बढ़ाये और मिलकर काम करे। हम उन्हे सत्सत नमन करते है। सोनीपत की समस्त धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं की ओर से भावभीनी हार्दिक श्रद्धांजलि और कोटि कोटि नमन। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत को आत्मिक शान्ति, सदगति, सर्वोत्तम भावी जीवन प्रदान करें और उनके बृहद परिवार को यह दुःख सहन करनें की शक्ति भी प्रदान करें। हम उनके आदर्शों पर चल कर उन्हें अमरत्व प्रदान करें। इस संबंध में जानकारी देते हुए केंद्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ अनिल आर्य ने सभी को सूचित करते हुए कहा कि आत्म शुद्धि आश्रम बहादुरगढ़ के संचालक आचार्य धर्ममुनी जी ने आज दोपहर को अपना नश्वर शरीर त्याग दिया। आर्य जगत के लिए यह एक बहुत ही दुख का विषय है कि इतने बड़े सन्यासी अब हमारे बीच से चले गए! उन्होने कहा यह साल आर्य जगत के लिए काफी कष्टदायी रहा है क्योंकि जनवरी में नजफगढ़ के आर्य स्तंभ रघुनाथ सिंह आर्य भी अचानक हमारे बीच से चले गये थे जिसकी हम भरपाई नही कर पर रहे है। आत्म शुद्धि आश्रम के संचालक स्वामी धर्म मुनि जी के निधन पर राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा जनपद – झज्जर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है।वहीं आर्य केंद्रीय सभा गुरूग्राम के प्रधान लक्ष्मण पाहूजा ने उन्हे नमन करते हुए कहा कि श्रद्धांजलि सभा का जो भी अगला कार्यक्रम होगा आपको अवगत करा दिया जाएगा!





More Stories
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप
दिल्ली के वेलकम इलाके में गिरी इमारत की बालकनी, एक बच्चा घायल, दो लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर
देशभर में सबसे प्रदूषित ग्रेटर नोएडा, AQI पहुंचा 357 के पार, जहरीली हवा से सांसों पर संकट
टैक्सी से करते थे ड्रग डिलीवरीः पति-पत्नी गिरफ्तार, बच्चे से कराते से तस्करी, हेरोइन बरामद
एक्टर दिलजीत दोसांझ के शो पर घमासान… BJP का AAP पर पलटवार, ओछी राजनीति का आरोप
दिल्ली में फिर शुरू होगी हॉट एयर बलून की सवारी, 150 फीट की ऊंचाई से दिखेगा शहर, जानें पूरी डिटेल