रेड टेप रन में BRG ग्रुप की चमक, सीमा रावत ने 10 किमी में मारी बाज़ी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रेड टेप रन में BRG ग्रुप की चमक, सीमा रावत ने 10 किमी में मारी बाज़ी

-फिटनेस मंत्र से गूंजा नेहरू स्टेडियम -सीमा रावत ने 10 किमी दौड़ में पाया तीसरा स्थान

दिल्ली/बहादुरगढ़/सिमरन मोरया/-  बीते रविवार दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित रेड टेप रन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (BRG) के धावकों ने अपने उम्दा प्रदर्शन से राजधानी ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा का नाम रोशन कर दिया। लगभग 50 धावकों के दल के साथ मैदान में उतरे BRG रनर्स ने 5 किमी, 10 किमी  जैसी विभिन्न श्रेणियों में शानदार टाइमिंग दर्ज की और कई सम्मान अपने नाम किए।

सीमा रावत ने दिलाया गर्व का पल
BRG की धाविका सीमा रावत ने 10 किमी कैटेगरी में तीसरा स्थान हासिल कर महिला धावकों में बहादुरगढ़ का परचम लहराया।

फिटनेस और अनुशासन की मिसाल
BRG धावकों की खासियत सिर्फ उनकी रफ्तार ही नहीं, बल्कि उनका अनुशासन और टीम भावना भी है। दौड़ की शुरुआत से लेकर समापन तक उनकी ऊर्जा और जोश ने दर्शकों और आयोजकों का ध्यान खींचा। हर धावक ने यह संदेश दिया कि “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है” और फिटनेस जीवन का अहम हिस्सा होना चाहिए।

धावकों की मेहनत रंग लाई
टीम के सत्यावान डागर, अरविंद, संदीप, आशीष, राजेंद्र पाल, धर्मवीर, विजय, वरुण, पुष्कर, बानेश, संजय भगत, वैभव तनेजा, कुणाल श्रीवास्तव, रितेश, जयप्रकाश यादव, जितेंद्र, नीलोतपल, तरुण, रवींद्र दहिया, सृजन सिंह, राकेश, रामाकांत, सुरेन्द्र सहरावत और सीमा रावत ने शानदार प्रदर्शन कर आयोजकों और दर्शकों का दिल जीत लिया।

‘मिशन फिट बहादुरगढ़’ को नई गति
टीम के संस्थापक और कोच दीपक छिल्लर ने कहा कि “हमारी हर दौड़ केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि समाज को एक संदेश है – नशा छोड़ो, दौड़ से जोड़ो।” BRG लंबे समय से ‘मिशन फिट बहादुरगढ़’ अभियान चला रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर फिटनेस और खेलों से जोड़ना है।

आयोजकों ने की सराहना
आयोजकों ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में किसी एक ग्रुप का उतरना और टीम भावना के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करना सच में प्रेरणादायक है। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी BRG धावकों का तालियों से स्वागत किया।

भविष्य की ओर कदम
BRG अब आगामी दिल्ली हाफ मैराथन, BRG एनुअल रन और अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों में जुट गया है। टीम का लक्ष्य है कि हर आयोजन में बहादुरगढ़ का तिरंगा ऊँचा लहराए और युवाओं को फिटनेस के मार्ग पर प्रेरित करे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox