बीते रविवार बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का जलवा –दो मैराथनों में धावकों ने बटोरे पदक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीते रविवार बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का जलवा –दो मैराथनों में धावकों ने बटोरे पदक

बहादुरगढ़/- फिटनेस और रनिंग की दुनिया में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (BRG) का नाम अब किसी पहचान का मोहताज़ नहीं रहा। रविवार का दिन BRG धावकों के लिए ऐतिहासिक रहा, जब एक ही दिन द्वारका हाफ मैराथन और ग्रीन यमुना हाफ मैराथन जैसे दो बड़े आयोजनों में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर एक बार फिर बहादुरगढ़ का परचम लहराया।

बीआरजी के संयोजक दीपक छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते रविवार 31 अगस्त को द्वारका हाफ मैराथन – 35 धावकों की शिरकत, कई पदक झटके दिल्ली के द्वारका में आयोजित इस हाफ मैराथन में BRG के कुल 35 धावकों ने हिस्सा लिया। कर्नल कृष्ण बधवार ने 21 किमी दौड़ में अपने आयु वर्ग में पहला स्थान हासिल कर BRG का गौरव बढ़ाया।
वहीं गुलाब ने 21 किमी दौड़ में दूसरा स्थान पाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अशोक कुमार ने 21 किमी (60+ आयु वर्ग) में पहला स्थान प्राप्त कर सीनियर खिलाड़ियों में फिटनेस की मिसाल पेश की।
ब्रह्म प्रकाश मान ने 10 किलोमीटर में दूसरा स्थान प्राप्त किया

कृष्णा राणा ने महिलाओं में दौड़ में बाज़ी मारते हुए पहला स्थान हासिल कर सबको चौंका दिया। 5 किमी दौड़ में भी BRG धावकों ने धूम मचाई। रणधीर गुलिया ने 60+ आयु वर्ग में पहला स्थान पाया। 15 किलोमीटर में धर्मवीर सेन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।-इसके साथ ही नवनीत , विकास राठी , आकाश, कुलवत सिंह, रविंदर आर्य और परमोद कुमार , सिकंदर लांबा
ने दमदार प्रदर्शन किया। एंटनी,राजपाल चरण सिंह, अमृत कोर ुनील सिकरी और दीपक ने भी दौड़ पूरी कर टीम के मनोबल को ऊँचा किया।

ग्रीन यमुना हाफ मैराथन – महिला और पुरुष वर्ग में शानदार उपलब्धियां

इसी दिन आयोजित वसंत विहार में आयोजित
ग्रीन यमुना हाफ मैराथन में भी BRG धावकों ने अपना जलवा बिखेरा।

किरण नरुला ने महिला वर्ग में तीसरा स्थान हासिल कर महिलाओं में बहादुरगढ़ का नाम रोशन किया।

  • पुरुष धावकों में नीरज छिल्लर, सत्यवान डागर, रणधीर सांगवान,सरिता दास और राजेंद्र पाल ने हाफ मैराथन को शानदार तरीके से पूरा किया और फिटनेस का दम दिखाया।

फिटनेस और नशा-मुक्ति का संदेश

टीम BRG के कोर सदस्य बताते हैं कि उनका मक़सद सिर्फ मैराथन में मेडल जीतना नहीं है, बल्कि समाज में “मिशन fit बहादुरगढ़ ” के तहत फिटनेस को बढ़ावा देना और युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा देना है। यही कारण है कि देशभर के आयोजनों में BRG धावक लगातार शिरकत कर रहे हैं और बहादुरगढ़ को रनिंग की राजधानी बनाने की ओर अग्रसर हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox