बातचीत के लिए भारत के सामने गिड़गिड़ाएगा नहीं पाकिस्तान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बातचीत के लिए भारत के सामने गिड़गिड़ाएगा नहीं पाकिस्तान

-पाक के विदेश मंत्री का छलका दर्द, गरिमा-सम्मान की दी दुहाई

इस्लामाबाद/शिव कुमार यादव/- पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के साथ बातचीत की पेशकर की हैं पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश कश्मीर समेत सभी लंबित मुद्दों पर भारत के साथ गरिमापूर्ण और सम्मानजनक तरीके से समग्र बातचीत के लिए तैयार है। हालांकि, उन्होंने जोर दिया कि ’पाकिस्तान बातचीत के लिए गिड़गिड़ाएगा नहीं।’ उन्होंने कहा, ’पाकिस्तान अपने दीर्घकालिक रुख के अनुरूप जम्मू-कश्मीर विवाद सहित सभी लंबित मुद्दों पर भारत के साथ गरिमापूर्ण और सम्मानजनक तरीके से समग्र वार्ता के लिए तैयार है।’

भारत ने क्या शर्त रखी है
भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान के साथ केवल पाक के कब्जे वाले कश्मीर की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बातचीत करेगा। समग्र वार्ता 2003 में शुरू की गई थी जब जनरल परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान पर शासन कर रहे थे। इसमें आठ घटक शामिल थे, जिनमें दोनों देशों के बीच सभी विवादास्पद मुद्दे शामिल थे। वर्ष 2008 के मुंबई हमलों के बाद बातचीत पटरी से उतर गई और उचित रूप में बहाल नहीं हो पाई।

इशाक डार ने बघारी शेखी
हालिया संघर्ष के बारे में डार ने दावा किया कि सक्रिय कूटनीति के माध्यम से वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान के रुख को स्वीकार किया गया और मान्यता दी गई। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में सात मई को ’ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकी ढांचों पर सटीक हमले किए। आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे।

भारत को धमकी भी दी
एक सवाल पर डार ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने भारत के साथ संघर्ष में हवा और जमीन पर अपनी ताकत साबित की। उन्होंने चेतावनी दी कि ’किसी भी उकसावे’ का पूरी तरह से जवाब दिया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox