गोवा में ग्रामीण खुद लगा रहे गांवों में लाॅक डाउन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गोवा में ग्रामीण खुद लगा रहे गांवों में लाॅक डाउन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गोवा/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देशभर में भले ही लॉकडाउन में ढील दे दी गई हो लेकिन कोरोना का खतरा अभी भी कम नहीं हो रहा हैं। जिसे देखते हुए अब गोवा में जनता ने ही एक बड़ा कदम उठाया है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए गोवा के सत्तारी और बिचोलिम के कुछ गांवों ने फैसला किया है कि वे अगले चार दिन तक खुद को लॉकडाउन में रखेंगे। हालांकि चार चरणों के देशव्यापी लॉकडाउन के बावजूद देश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
सत्तारी का केरी गांव जो कर्नाटक की सीमा से लगा हुआ है, उसने मंगलवार को लॉकडाउन लगाया जिसके बाद मॉर्लेम में भी सब कुछ बंद रहा। बिचोलिम तालुका के पाले गांव और संखलिम विधानसभा क्षेत्र की दुकानें भी बंद रहीं। इसके अलावा केरी और कुछ अन्य गांवों में चार दिन का लॉकडाउन लगाया गया।
इस पूरे मामले में राज्य के स्वास्थ्य सचिव नीला मोहनन ने कहा कि खुद से लॉकडाउन लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है। वहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा है कि कुछ मामलों के सामने आने के बाद कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है और कुछ जगहों पर लोगों की जांच भी जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox