कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला – दीपेंद्र हुड्डा ने नायब सरकार को घेरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला – दीपेंद्र हुड्डा ने नायब सरकार को घेरा

हरियाणा/अनीशा चौहान/- कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा उपमंडल के शहजादपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेताऔर पूर्व राज्य सूचना आयुक्त अशोक मेहता के स्थित कार्यालय में पहुंचे। जहां पर अशोक मेहता सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और उनके साथ अम्बाला के सांसद वरूण चौधरी भी साथ थे। इस मौकें पर सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने प्रैसवार्ता करते हुए मौजूदा नायब सरकार को आड़े हाथों लेते हुए हरियाणा में कानून व्यस्था और वोट चोरी पर कहा किहरियाणा में कानून व्यवस्था गायब और मुख्यमंत्री नायब है।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार के आंकडे बता रहे हैं कि हरियाणा में क्या हाल है। मोदी और अमित शाह का गृह मंत्रालय भी बता रहा है कि हरियाणा में कानून व्यवस्था कितनी बिगडी हुई है।सोशल प्रोगेसिव के अनुसार और गृह मंत्रालय के अनुसार आज हरियाणा सबसे असुरक्षित राज्य है। हत्याओं के मामले में हरियाणा देश में तीसरे स्थान पर है।महिला के विरूद्ध अपराधों में हरियाणा नम्बर एक पर है। दलितों के खिलाफ अपराधों में 2014के मुकाबले दोगुना रेट पहुंच गया है।फिरौती के मामलों में भी हरियाणा नम्बर वन पर पहुंच गया है।एसटीएफ ने बताया है कि हरियाणा में आज 80छोटी बडी गैंग सक्रिय है। बेखौफ तो जनता को होना चाहिए। लेकिन हरियाणा में अपराधी बेखोफ हैं।

हरियाणा में कानून व्यवस्था गायब और मुख्यमंत्री नायब है- दीपेंद्र हुड्डा

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में गैंगस्टर या तो अपराध छोड गए थे या हरियाणा छोड गए थे और भागते छुपते फिरते थे। परन्तु आज गैंगस्टर खुलेआम सोशल मीडिया पर हत्या डकैती फिरौती की जिम्मेवारी ले रहे हैं। अपराधी आज पूरी तरह बेखौफहैं। हुड्डा ने कहा कि नारायणगढ के साथ-साथ पूरे हरियाणा में यही हाल है और मुख्यमंत्री हरियाणा हर बात को हंस कर टाल देते हैं। हंसकर इसलिए टालते हैं क्योंकि अफसर तो उनकी सुनते नहीं हैं। अफसरों को पता है कि उनकी डोर दिल्ली में बैठे लोगों के हाथ में हैं। अफसरों की ट्रांसफर तो कहीं ओर से होती है इसलिए अफसर इनकी नहीं मानते हैं। हरियाणा में कानून व्यवस्था गायब और मुख्यमंत्री नायब है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox