जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा बोले– बेटियों की मुस्कान ही हमारी ताकत, कोई भी बेटी शिक्षा से नहीं रहेगी वंचित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा बोले– बेटियों की मुस्कान ही हमारी ताकत, कोई भी बेटी शिक्षा से नहीं रहेगी वंचित

जयपुर/अनीशा चौहान/-  राजस्थान के जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण और महिला उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता मानकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि “बेटियों की मुस्कान ही हमारी ताकत है”, और महिलाओं एवं बेटियों के शिक्षित तथा सशक्त होने से ही देश और समाज मजबूत बन सकता है।

शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर बालिकाओं को ई-साइकिल वितरण समारोह के अवसर पर संबोधित करते हुए सीएम शर्मा ने कहा कि माताएं और बहनें हमारी संस्कृति एवं संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाती हैं। मातृशक्ति समाज और परिवार में बच्चों के पालन-पोषण से लेकर बुजुर्गों की सेवा तक अनेक भूमिकाओं का निर्वहन करती हैं।

राज्य सरकार का प्रयास– कोई भी बेटी शिक्षा से न रहे वंचित
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का मूलमंत्र देकर लिंगानुपात सुधार और बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया। इसी दिशा में राजस्थान सरकार काम कर रही है ताकि कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रह जाए।
उन्होंने बताया कि गार्गी पुरस्कार योजना के तहत 3.90 लाख बालिकाओं को लाभ मिला है, जबकि बालिका प्रोत्साहन योजना से लगभग 2 लाख बेटियां लाभान्वित हुई हैं। लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को बालिका जन्म पर ₹1.50 लाख का सेविंग बॉन्ड दिया जा रहा है। अब तक 11 लाख से अधिक छात्राओं को साइकिल प्रदान की जा चुकी है।

महिला सशक्तिकरण के लिए योजनाओं का लाभ
सीएम शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मातृत्व पोषण योजना संचालित कर रही है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर ₹6,500 कर दी गई है। इसके अलावा सरकार ने पांच साल में चार लाख सरकारी और निजी क्षेत्र में छह लाख नौकरियों का संकल्प पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

बालिकाओं ने साझा किए अनुभव
ई-साइकिल पाकर छात्राओं ने खुशी व्यक्त की। सीमा यादव ने कहा कि ई-साइकिल से उनके सपनों को नई उड़ान मिलेगी। छात्रा अभिनीति ने बताया कि आवागमन में खर्च होने वाले पैसे की बचत से अब वह कंप्यूटर की पढ़ाई कर सकेंगी। विनीता गोठवाल के सवाल पर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए याद दिलाया कि छात्र जीवन में वह भी साइकिल से स्कूल जाते थे।

‘फिट इंडिया से शिक्षा तक– ई-साइकिल से होगा सशक्तीकरण’
कार्यक्रम में शामिल लाभार्थी आशा ने कहा कि ई-साइकिल से आवागमन आसान होगा, समय व पैसे की बचत होगी और वह फिट इंडिया मिशन का भी हिस्सा बन सकेंगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा रितिका ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी होने से तैयारी बेहतर हुई है और पेपर लीक पर रोक से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं से आह्वान किया कि वे दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत के साथ अपने सपनों को पूरा करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार हमेशा बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके साथ खड़ी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बालिकाओं और कामकाजी महिलाओं को ई-साइकिल वितरित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox