स्वतंत्रता दिवस पर बेंगलुरु में सिलेंडर विस्फोट, 10 साल के बच्चे की मौत, 12 घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्वतंत्रता दिवस पर बेंगलुरु में सिलेंडर विस्फोट, 10 साल के बच्चे की मौत, 12 घायल

बेंगलुरु/अनीशा चौहान/- जहां एक ओर पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था, वहीं दूसरी ओर बेंगलुरु के विल्सन गार्डन इलाके में सिलेंडर विस्फोट ने मातम का माहौल बना दिया। इस हादसे में 10 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह विस्फोट एक घनी आबादी वाले इलाके में हुआ, जहां घर एक-दूसरे से सटे हुए हैं। अदुगोडी पुलिस ने बताया कि घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

कई घर ढहे, आसपास के इलाके को नुकसान
फायर ब्रिगेड के मुताबिक, धमाके की ताकत इतनी ज्यादा थी कि 8 से 10 घर ढह गए और आसपास की 10 से ज्यादा इमारतों की दीवारें व छतें क्षतिग्रस्त हो गईं। सुबह 8:23 बजे आपातकालीन कॉल मिलते ही दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने मलबा हटाने व फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू किया।

महिलाएं और बच्चे भी घायल
घायलों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। शुरुआती जांच में सिलेंडर लीक को धमाके का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। डीसीपी सारा फातिमा और वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर राहत कार्यों की निगरानी की। सुरक्षा के मद्देनज़र इलाके को घेराबंद कर आसपास की इमारतों का निरीक्षण किया जा रहा है ताकि आगे किसी भी दुर्घटना को रोका जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox