सभी ग्राम पंचायतों से आवाह्न हर घर तिरंगा यात्रा का करें आयोजन। पंचायत संघ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सभी ग्राम पंचायतों से आवाह्न हर घर तिरंगा यात्रा का करें आयोजन। पंचायत संघ

-हर घर तिरंगा, एक पेड़ मां के नाम अभियान को सार्थक करें ग्राम पंचायत। थान सिंह यादव

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के तहत दिल्ली पंचायत संघ ने उत्तरी पश्चिम लोकसभा एवं नांगलोई विधानसभा क्षेत्र के गांव नांगलोई सईदान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।

कार्यक्रम में दिल्ली पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव, सह प्रमुख सुरेश अहलावत, पूर्व मंत्री ओबीसी मोर्चा दिल्ली प्रदेश भाजपा दुष्यंत यादव,भाजपा जिला बाहरी युवा मोर्चा अध्यक्ष शोभित डागर सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा पूरे गांव में निकाली गई, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गांव की गलियों और चौपालों में देशभक्ति के गीतों और नारों से गूंजता माहौल देखने लायक था।

इस अवसर पर पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा—

“हमारा उद्देश्य हर घर तिरंगा यात्रा और एक पेड़ मां के नाम अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है। दिल्ली देहात की सभी ग्राम पंचायतों, पंचायत प्रमुखों और ग्रामीणों से अपील है कि वे अपने-अपने गांव में तिरंगा यात्रा का आयोजन करें और कम से कम एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं। इससे जहां बच्चों में देशभक्ति और उत्साह का संचार होगा, वहीं पर्यावरण भी स्वच्छ और सुंदर बनेगा। फलदार वृक्षों से वन्य जीवन को भी आश्रय मिलेगा।”

उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों से आग्रह किया कि वे बढ़-चढ़कर इस अभियान को समर्थन दें और इसे हर गांव और गली तक पहुंचाने में सहयोग करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox