
Oplus_131072
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- 14 अगस्त की सुबह दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश के साथ घने बादल छा गए, जिससे दिन में भी अंधेरा सा छा गया। मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तरी दिल्ली को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रों में रेड अलर्ट लागू है।

नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी बारिश का असर
दिल्ली के अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी सुबह से तेज बारिश हुई। गुरुग्राम में तड़के 5 बजे से मूसलाधार बारिश जारी है, जिसके कारण साइबर सिटी के कई इलाके पानी में डूब गए। सेक्टर 9 और सेक्टर 10 जैसे इलाकों में भारी जलभराव की स्थिति है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दिल्ली-एनसीआर में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश जारी रह सकती है।

जाम से भी परेशान लोग
भारी बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर में लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है। लगातार हो रही बारिश से लोगों की आवाजाही और दैनिक जीवन पर असर पड़ रहा है।





More Stories
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत
मुंबई में फ्लॉप रहा CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च, मुश्किल से 150 लोग पहुंचे
दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में DTC बस ने लोगों मारी टक्कर, एक की मौत और कई घायल
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम