नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली के द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन के बाहर रविवार को खाने की रेहड़ी में रखा गैस सिलेंडर अचानक आग पकड़ने के बाद जोरदार धमाके से फट गया। सौभाग्य से इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
धमाके का वीडियो वायरल
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक कार में बैठी महिला ने बनाया था। वीडियो में महिला कहती सुनाई देती है कि “आग ठेले में लगी है” और कुछ ही सेकंड बाद सिलेंडर में जबरदस्त विस्फोट होता है। धमाके के साथ ही आग का बड़ा गोला आसमान में उठ जाता है। 20 सेकेंड के इस वीडियो में धमाके से पहले सड़क पर लोग खड़े नजर आते हैं और कुछ लोग वहां से गुजर रहे वाहनों को साइड से जाने का इशारा करते दिखाई देते हैं।
समय को लेकर उलझन
द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन के बाहर हुए इस धमाके का सही समय स्पष्ट नहीं है, हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना रविवार को हुई। फिलहाल हादसे की आधिकारिक पुष्टि और जांच के संबंध में कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी