
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- वसुंधरा एंक्लेव स्थित शहीद राजगुरू कॉलेज आफ अप्लाइड साइंसेज फॉर विमेन दिल्ली विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में इंटरनेट के माध्यम से कोविड-19 की जागरूकता तथा भाषा शैली के कर्म विकास जैसे विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कालेज की प्राचार्या डॉ पायल ने कालेज की छात्राओं व शिक्षकों को प्रोत्साहित किया। वहीं विभाग प्रमुख रेखा मेहरोत्रा ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र गुप्ता पूर्व दिल्ली विश्वविद्यालय, अभिषेक आदित्य ई एस आई हॉस्पिटल व डॉ अश्विनी रे दिल्ली विश्वविद्यालय का स्वागत किया। पहले सत्र में डॉक्टर अश्वनी में कोरोनावायरस के रोग, जनरल विधि एवं विश्व भर में किए जा रहे शोध कार्यों से सभी को अवगत कराया। वहीं डॉ अभिषेक ने संक्रमित रोगियों में पाए जाने वाले लक्षणों, रोग निर्णय एवं उपचार संबंधी जानकारी से सभी को सूचित किया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में डॉ राजेंद्रा ने भाषा शैली में प्राचीन काल से अब तक आए परिवर्तन एवं इसके विभिन्न देशों में कर्म विकास एवं प्रस्तुतीकरण व्याख्यान दिया। डॉक्टर राजेंद्रा ने सभी को उनके द्वारा विकसित क्रम विकास प्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने भी संस्कृत को सभी भाषाओं की जननी होने पर जोर दिया। कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा पूछे गए सवालों का वक्ताओं ने कुशलता पूर्वक जवाब दिया। कार्यक्रम के संचालन में दिशा, मुस्कान, मोनिका, सत्यम, जोया एवं भावना ने मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में डा. नितिन व डा. यामिनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।





More Stories
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार
गुरुग्राम में बिजली कटौती पर बवाल, जाम लगाने वालों पर पुलिस का लाठीचार्ज; कई घायल
त्रिपुरा के युवक को ‘चीनी’ कहने पर एक्शन… कोर्ट ने कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन को भेजा जेल