
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया। इस एकतरफा टैरिफ के खिलाफ भारत के विरोध पर चीन ने इसका समर्थन किया है। फिलहाल अमेरिका ने पारस्परिक टैरिफ नीति के तहत 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। वहीं, रूस से तेल आयात करने पर भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है।
प्रवक्ता यू जिंग ने एक्स पर किया पोस्ट
दिल्ली स्थित चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से एक अंग्रेजी समाचार पत्र का संपादकीय कॉलम शेयर किया है, जिसमें कहा गया है कि भारत की संप्रभुता पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है और इसकी विदेश नीति के विकल्पों में अन्य देशों द्वारा हेरफेर नहीं हो सकता है, चाहे भारत के साथ उनके अपने रिश्ते कितने भी महत्वपूर्ण क्यों न हो।
अमेरिका और यूरोपीय संघ की आलोचना
बता दें कि इस लेख में सोमवार को विदेश मंत्रालय के बयान का हवाला दिया गया है, जिसमें रूस के साथ तेल के व्यापार के लिए और भारत को निशाना बनाने के लिए अमेरिका और यूरोपीय संघ की आलोचना की गई। वहीं, भारत को चीन का सपोर्ट ऐसे समय पर मिला जब देश और उसके सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार अमेरिका के बीच का रिश्ता खराब होता हुआ नजर आ रहा है।





More Stories
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।