स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में आतंकी हमले का साया, हाई अलर्ट पर प्रशासन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में आतंकी हमले का साया, हाई अलर्ट पर प्रशासन

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  दिल्ली में 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान आतंकी राजधानी को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार, प्रो-खालिस्तान एंटी-सोशल एलिमेंट, सिख फॉर जस्टिस के स्लीपर सेल, और खालिस्तान आतंकी संगठन 15 अगस्त पर माहौल खराब कर सकते हैं। AK-47, RDX, और हैंड ग्रेनेड से दिल्ली को टारगेट करने की कोशिश की जा सकती है।

लाल किला पर बिगड़ सकता है माहोल
कहा जा रहा है कि सिख फॉर जस्टिस के स्लीपर सेल गुरपतवंत सिंह पन्नू के कहने पर 15 अगस्त के मौके पर लाल किला और कई इलाकों में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। ये लोग संवेदनशील इलाकों में प्रो-खालिस्तान स्लोगन लिखकर माहौल को बिगाड़ सकते हैं।

स्पेशल सेल के लिए खास निर्देश
अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस के सभी जिलों और क्राइम ब्रांच स्पेशल सेल को भी चौकन्ना रहने के लिए कहा गया है। दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर की तरफ से स्पेशल सेल को खास निर्देश मिला है कि वह सिख फॉर जस्टिस की एक्टिविटी पर कड़ी नजर रखें।

पुलिस को मिले हैं कारतूस
दरअसल, इससे पहले 6 अगस्त को लाल किले पर तलाशी के दौरान दो पुराने कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि दोनों कारतूस खराब हैं। उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा, एक सर्किट बोर्ड भी मिला है और यह भी पुराना है। पुलिस ने कहा कि हो सकता है कि कभी किसी प्रोग्राम में लाइट के लिए इस्तेमाल हुआ होगा। इस बरामदगी के बाद FIR भी दर्ज की गई है और इसकी जांच की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox