नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पुलिस ने जामिया नगर में पुलिस टीम पर हमले से जुड़े मामले में 10 फरवरी 2025 को एफआईआर दर्ज की थी। दिल्ली पुलिस ने आज राउज ऐवन्यू कोर्ट में आप नेता अमानतुल्लाह खान समेत 7 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी हैं। इस मामले में अमानतुल्लाह खान फिलहाल जमानत पर है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 10 फरवरी 2025 को एफआईआर दर्ज की थी। आरोप है कि अमानतुल्लाह खान और उनके समर्थकों ने क्राइम ब्रांच की टीम पर हमला किया। टीम 2018 के हत्या के प्रयास के मामले में भगोड़े आरोपी शाहबाज खान को पकड़ने गई थी।

पुलिस के मुताबिक अमानातुल्लाह खान ने अपने 20-25 समर्थकों के साथ मिलकर पुलिस के साथ धक्क़ा-मुक्की की, एक पुलिसकर्मी का पहचान पत्र छीना, और शाहबाज को हिरासत से भगाने में मदद की, घटना के बाद अमानातुल्लाह फरार हो गए थे उनका फोन बंद होने से पुलिस को उनकी लोकेशन ट्रेस करने में परेशानी हुई।

पुलिस ने अमानातुल्लाह खान की तलाश में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, और राजस्थान में छापेमारी की, इस बीच खान ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर दावा किया कि वह अपनी विधानसभा में ही हैं और उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। 13 फरवरी 2025 को राउज एवेन्यू कोर्ट ने खान को 24 फरवरी तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी और जांच में सहयोग करने का आदेश दिया। इसके बाद खान जामिया नगर थाने पहुंचे, जहां उनसे तीन घंटे तक पूछताछ हुई। 25 फरवरी 2025 को अदालत ने उन्हें 25 हजार रुपये के मुचलके पर अग्रिम जमानत दे दी थी।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद