रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई टली

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई टली

-अब 24 जुलाई को राउज एवेन्यू कोर्ट में तारीख

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- गुरूग्राम जमीन घोटाले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दाखिल ईडी की चार्जशीट पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई टाल दी है. राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी.

राउज एवेन्यू कोर्ट में ईडी ने दाखिल की चार्जशीट
ईडी ने गुरुवार (17 जुलाई 2025) को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में कुल 11 लोगों और कंपनियों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें रॉबर्ट वाड्रा, उनकी कंपनी स्काई लाइट हॉस्पिटिलिटी प्राइवेट लिमिटेड, उनके सहयोगी सत्यानंद याजी, केवल सिंह विरक और उनकी कंपनी ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज प्राईवेट लिमिटेड भी शामिल है। मामला गुरुग्राम के सेक्टर 83, गांव शिकोहपुर की 3.53 एकड़ जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है, जो साल 2008 में रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी ने खरीदी थी। आरोप है कि इस डील में झूठे दस्तावेजों का इस्तेमाल हुआ और पर्सनल इनफ्लुएंस से कमर्शियल लाइसेंस भी लिया गया।

ईडी ने साल 2018 में दर्ज की थी ईसीआईआर
इस मामले में पहले ही नंबर 288 तारीख 01 सितंबर, 2018 को गुरुग्राम पुलिस ने दर्ज की थी। अब ईडी ने जांच के बाद 16 जुलाई 2025 को 43 प्रॉपर्टीज (37.64 करोड़ की) अटैच की है और फिर चार्जशीट फाइल की गई है। फिलहाल दिल्ली की राउज एवेन्यू अब 24 जुलाई को इस मामले में अहम सुनवाई करेगी। 24 जुलाई को कोर्ट यह तय करेगी कि ईडी की और से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया जाए या फिर नहीं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox