लुखी गांव को मिली नई सौगात, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने उप-स्वास्थ्य केंद्र की रखी नींव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लुखी गांव को मिली नई सौगात, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने उप-स्वास्थ्य केंद्र की रखी नींव

कोसली/अनीशा चौहान/-  हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री और अटेली विधानसभा क्षेत्र की विधायक आरती सिंह राव ने शुक्रवार को कोसली विधानसभा क्षेत्र के लुखी गांव में उप-स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।

लुखी गांव से आत्मीय रिश्ता: आरती सिंह राव
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि लुखी गांव से उनका सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि भावनात्मक और पारिवारिक जुड़ाव भी है। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपने लोगों के बीच आकर सेवा का अवसर है। वर्षों पुरानी मांग को आज पूरा करते हुए मुझे विशेष संतोष हो रहा है।”

“हरियाणा में दवाइयों की कोई कमी नहीं” – मंत्री
प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बोलते हुए मंत्री ने स्पष्ट किया कि हरियाणा में दवाइयों की कोई कमी नहीं है, लेकिन कुछ स्थानों पर वितरण व्यवस्था में खामी है। उन्होंने बताया कि इस दिशा में सुधार के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए जा चुके हैं। अब प्रदेशवासियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध होंगी।

स्वास्थ्य केंद्रों के हालात में आएगा सुधार
स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि राज्य सरकार ने प्रदेशभर के 700 से अधिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और उप-स्वास्थ्य केंद्रों के बुनियादी ढांचे को सुधारने की व्यापक योजना तैयार की है। उन्होंने बताया कि जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण के आदेश जारी कर दिए गए हैं, और जो केंद्र फिलहाल किराये के भवनों में संचालित हो रहे हैं, उन्हें जल्द ही स्थायी भवनों में स्थानांतरित किया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox