अभय चौटाला को मिली जान से मारने की धमकी, बोले – अब मुख्यमंत्री को हरियाणा छोड़ना होगा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अभय चौटाला को मिली जान से मारने की धमकी, बोले – अब मुख्यमंत्री को हरियाणा छोड़ना होगा

अनीशा चौहान/-   हरियाणा की राजनीति में उस समय हड़कंप मच गया जब इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला को जान से मारने की धमकी दी गई। इस गंभीर मामले के सामने आने के बाद अभय चौटाला ने सरकार और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। वे शहीद लोकेंद्र सिंधु के रोहतक स्थित घर उनके परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, अब इस मुख्यमंत्री को हरियाणा छोड़ना होगा।

अभय चौटाला ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
अभय चौटाला ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, इस प्रदेश में कानून-व्यवस्था खराब नहीं बल्कि पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। बदमाशों का बोलबाला है, और जो भी इनके खिलाफ आवाज उठाता है, उसे धमकी मिलती है।

उन्होंने यह भी कहा कि अब जनता को भी देख-समझकर बोलना पड़ता है, क्योंकि अब अपराधी खुलेआम फिरौती और धमकी देने लगे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा दिए गए उस बयान पर भी अभय चौटाला ने पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि बदमाशों को हरियाणा छोड़ना होगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अभय चौटाला ने कहा, अब बदमाश नहीं, इस मुख्यमंत्री को हरियाणा छोड़ना होगा।

धमकी का पूरा मामला क्या है?
मामला तब सामने आया जब अभय चौटाला के बेटे कर्ण चौटाला को एक अज्ञात नंबर से वॉइस मैसेज मिला, जिसमें कहा गया अपने पिता को समझा दो, वरना अंजाम भुगतना पड़ेगा। कर्ण चौटाला ने बताया कि अभय चौटाला के दूसरे नंबर पर भी कॉल की गई थी। जब फोन नहीं उठाया गया, तो वॉइस मैसेज के माध्यम से धमकी दी गई।

इस वॉइस मैसेज में साफ शब्दों में कहा गया, हमारे काम में अड़चन मत डालो, वरना तुम्हें प्रधान (नफे सिंह राठी) के पास भेज देंगे। इस धमकी को लेकर कर्ण चौटाला ने चंडीगढ़ के सेक्टर-3 पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि धमकी देने वाले को हम जानते नहीं हैं, न ही नंबर सेव है। लेकिन आशंका है कि कोई गंभीर घटना घट सकती है, इसलिए यह मामला पुलिस के संज्ञान में लाना जरूरी था। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की जल्द जांच हो और जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार किया जाए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox