उत्तराखण्ड : कोरोना वायरस से मृत्यु पर आश्रित को मिलेगी एक लाख रुपये की सहायता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तराखण्ड : कोरोना वायरस से मृत्यु पर आश्रित को मिलेगी एक लाख रुपये की सहायता

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देहरादून/नई दिल्ली/मनोजीत सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि प्रदेश के कोरोना संक्रमित की मृत्यु पर उसके आश्रित को एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। साथ ही अब देहरादून में हर सप्ताह शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन कर सेनिटाइजेशन किया जाएगा। लेकिन इस दौरान आवश्यक चीजें मिलती रहेंगी।
इस बीच, प्रदेश में कोविड-19 से जुडे मामलों की टेस्टिंग बढाने के लिए राज्य सरकार ने चंडीगढ की सीएसआइआर इमटैक से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये है। यहां स्थित निरंजनपुर सब्जी मंडी में पूर्व में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क से एक सब्जी विक्रेता सहित 22 व्यक्तियों के बृहस्पतिवार को कोविड-19 से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। देहरादून में कोविड-19 के 36 नए मामले सामने आये है। मुख्यमंत्री रावत ने कहा, ‘‘देहरादून में हर सप्ताह शनिवार और रविवार को पूर्ण रूप से बंद कर शहर का सेनिटाइजेशन किया जाएगा।’’ मुख्यमंत्री रावत ने अधिकारियों को निरंजनपुर सब्जी मंडी में कोरोना संक्रमण के लगातार आ रहे मामलों को देखते हुए उसे बंद कर वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश के बाद सब्जी मंडी को बंद कर दिया गया। देहरादून के जिलाधिकारी डा आशीष श्रीवास्तव ने देहरादून नगर निगम क्षेत्र में सप्ताह में दो दिन, प्रत्येक शनिवार और रविवार को, आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं को छोडकर सभी प्रतिष्ठानों और दुकानों को पूर्ण रूप से बंद किये जाने संबंधी आदेश जारी कर दिया है। क्ड के आदेश में कहा गया है कि मेडिकल स्टोर्स, डेरी, फल तथा सब्जी की दुकानें, पेट्रोल पंप को छोडकर शुक्रवार की शाम सात बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन रहेगा।
कोविड-19 से लङाई में जन सहयोग को बहुत जरूरी बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमें लोगों को साथ लेकर यह लङाई लङनी है और इसमें सख्ती और जागरूकता हमारे दो प्रमुख अस्त्र हैं।’’उधर, उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में दो और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी तथा 68 नए कोरोना मरीज मिले। राज्य में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या अब 1153 हो गई है जबकि 297 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। बुलेटिन में कहा गया है कि दो कोरोना संक्रमित मरीजों की एम्स ऋषिकेश में मृत्यु हो गयी है और उनकी मौत के कारणों के संबंध में रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। इन दो मौतों को मिलाकर अब तक प्रदेश में 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox